H

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने झोंकी ताकत, बुंदेलखंड दौरे पर रहेंगे भगवंत मान

By: Richa Gupta | Created At: 26 October 2023 09:53 AM


आम आदमी पार्टी विंध्य, बुंदेलखंड और ग्वालियर-चंबल की सीटों को जीतकर मध्य प्रदेश में जड़ें जमाने की रणनीति के साथ आगे बढ़ रही है। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी जीतने की रणनीति के साथ आगे बढ़ रही है।

banner
आम आदमी पार्टी विंध्य, बुंदेलखंड और ग्वालियर-चंबल की सीटों को जीतकर मध्य प्रदेश में जड़ें जमाने की रणनीति के साथ आगे बढ़ रही है। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी जीतने की रणनीति के साथ आगे बढ़ रही है। इसके लिए पार्टी ने अपना पूरा फोकस विंध्य, बुंदेलखंड और ग्वालियर-चंबल क्षेत्र पर कर रखा है। यही वजह है कि अब तक घोषित 70 प्रत्याशियों में से 60 फीसदी इन तीन क्षेत्रों में ही उतारे हैं। विंध्य के बाद अब बुंदेलखंड के दौरे पर आएंगे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान।

रोड- शो करेंगे मुख्यमंत्री भगवंत मान

आज छतरपुर जिले की बिजावर, महाराजपुर और छतरपुर विधानसभा में रोड- शो करेंगे मुख्यमंत्री भगवंत मान। आज सुबह करीब 11.30 बजे भगवंत मान पहुचेंगे छतरपुर। महाराजपुर विधानसभा के नयागांव में रोड- शो में होंगे शामिल। दोपहर करीब 2 बजे छतरपुर में रोड- शो में होंगे शामिल। शाम 4 बजे बिजावर में आप प्रत्याशी अमित भटनागर के पक्ष में रोड- शो करेंगे।

Read More: कांग्रेस के टिकट बदलाव से जुड़ी बड़ी खबर, निवाड़ी और सुजालपुर में नहीं बदलेगा प्रत्याशी