H

लोकसभा चुनाव परिणाम से पहले सत्ता का सेमीफाइनल कल, होगी अरुणाचल और सिक्किम में विधानसभा चुनाव की मतगणना

By: Ramakant Shukla | Created At: 01 June 2024 09:01 AM


लोकसभा चुनाव 2024 का चुनाव परिणाम 4 जून को आएगा। इससे पहले 2 जून को सत्ता का सेमीफाइनल होगा, जब अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में विधानसभा चुनाव के परिणाम आएंगे। दोनों राज्यों में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के साथ यानी 19 अप्रैल को मतदान हुआ था।

bannerAds Img
लोकसभा चुनाव 2024 का चुनाव परिणाम 4 जून को आएगा। इससे पहले 2 जून को सत्ता का सेमीफाइनल होगा, जब अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में विधानसभा चुनाव के परिणाम आएंगे। दोनों राज्यों में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के साथ यानी 19 अप्रैल को मतदान हुआ था।

19 अप्रैल को हुआ था दोनों राज्यों में मतदान

खासतौर पर अरुणाचल प्रदेश के नतीजे पर देश की नजर रहेगी, जहां भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला है। हालांकि यहां की कुल 60 में से 10 विधानसभा सीटों पर भाजपा पहले ही जीत दर्ज कर चुकी है। अरुणाचल प्रदेश में 50 सीटों के लिए हुए मतदान में 133 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। राज्य में 83 प्रतिशत मतदान हुआ था। 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 41 सीट जीतकर सरकार बनाई थी। इस बार भाजपा ने सभी 60 सीटों पर चुनाव लड़ा, जबकि कांग्रेस ने सिर्फ 19 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे । भाजपा और कांग्रेस के अलावा यहां नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) और नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) दो अन्य महत्वपूर्ण पार्टियां हैं।

भाजपा पहले ही जीत चुकी ये सीट

बोमडिला, चौखम, ह्युलियांग, ईटानगर, मुक्तो, रोइंग, सागली, ताली, तालिहा और जीरो-हापोली सीटों पर भाजपा पहले ही जीत दर्ज कर चुकी है। मुख्यमंत्री पेमा खांडू पहले ही जीत दर्ज कर चुके हैं।

अरुणाचल में विधानसभा की कुल 60 सीट, 10 पर पहले ही निर्विरोध जीत चुकी भाजपा

सिक्किम में विधानसभा की कुल 32 सीट हैं। 2019 के चुनाव में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा की सरकार बनी थी। मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग (एसकेएम) इस बार भी चुनाव मैदान में हैं। इस बार भी सिक्किम में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) और सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) के बीच है। इनके बाद राज्य में भाजपा और कांग्रेस अन्य दो महत्वपूर्ण दल हैं।

सिक्किम में 32 विधानसभा सीटों का आएगा नतीजा

2019 सिक्किम विधानसभा चुनाव में, एसकेएम ने 17 सीटों के साथ बहुमत हासिल किया था और प्रेम सिंह तमांग मुख्यमंत्री बने थे। एसडीएफ 15 सीटों पर सिमट गई थी। बता दें, इस बार लोकसभा चुनाव के साथ चार राज्यों- ओडिशा, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के विधानसभा चुनाव भी हुए थे। अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा चुनाव का परिणाम 2 जून को आएगा, जबकि आंध्र प्रदेश और ओडिशा विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे।