H

महाकाल की शरण में जेपी नड्डा, परिवार के साथ किए दर्शन

By: Richa Gupta | Created At: 03 April 2024 10:47 AM


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज उज्जैन पहुंचे। जेपी नड्डा और सीएम डॉ मोहन यादव ने बाबा महाकाल के दर्शन किए।

bannerAds Img
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज उज्जैन पहुंचे। जेपी नड्डा और सीएम डॉ मोहन यादव ने बाबा महाकाल के दर्शन किए। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा परिवार के साथ बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे थे। नंदीहाल में बैठकर उन्होंने बाबा महाकाल की आराधना की।

चुनावी दौरे का आज दूसरा दिन

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का एमपी में चुनावी दौरे का आज दूसरा दिन है। जेपी नड्डा बाबा महाकाल के दर्शन के बाद उज्जैन के स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके बाद शाम को इंदौर के लिए रवाना होंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष शाम को इंदौर क्लस्टर बैठक में शामिल होंगे।