H

बीजेपी सांसद सत्यपाल सिंह ने कहा - श्रीराम को नकारने की सजा आज कांग्रेस पार्टी भुगत रही

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 10 February 2024 11:01 AM


भाजपा सांसद सत्यपाल सिंह ने कहा कि, मेरा सौभाग्य है कि, मुझे संसद के अंदर अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण और रामलला प्राण प्रतिष्ठा के बारे में बोलने का अवसर मिला।

bannerAds Img
आज यानी की शनिवार को संसद में बीजेपी ने प्रभु श्रीराम का नाम लेकर लोकसभा चुनाव का शंखनाद किया। राम मंदिर के निर्माण और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया गया। वहीं 10 फरवरी को लोकसभा में राम मंदिर को लेकर धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया गया। इस चर्चा के दौरान भाजपा सांसद सत्यपाल सिंह ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।

सत्यपाल सिंह का बयान

सदन में चर्चा के दौरान भाजपा सांसद सत्यपाल सिंह ने कहा कि, मेरा सौभाग्य है कि, मुझे संसद के अंदर अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण और रामलला प्राण प्रतिष्ठा के बारे में बोलने का अवसर मिला। बीजेपी नेता ने कहा कि, आजाद भारत के इस महान सदन में, जो सदन हम सब सांसदों को गौरवान्वित करता है, उस सदन में भगवान राम के बारे में बोलना, उनके मंदिर के बारे में अपना प्रस्ताव को रखना आज मेरे लिए बड़ा दिन है। सत्यपाल सिंह ने कहा कि, अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा होते देखना और वहां जाकर दर्शन करना यह अपने आप में ऐतिहासिक है।

प्रभु श्रीराम सबके हैं

सत्यपाल सिंह ने आगे कहा कि, भगवान प्रभु श्रीराम सिर्फ हिंदुओं के ही नहीं हैं, वह सबके हैं, भगवान राम हम सबके पूर्वज भी हैं और हम सबके लिए प्ररेणा भी हैं। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, जिस प्रकार से कांग्रेस ने भगवान राम को नकारा, इसलिए आज उनकी ये स्थिति है।

इन सवालों का जवाब दो

बीजेपी सांसद सत्यपाल सिंह ने सदन में चर्चा के दौरान कहा कि, 2008 में मैंने एक लेख लिखा था, जो लोग कहते हैं भगवान राम इस धरती पर पैदा नहीं हुए हैं, उस समय मैंने 20 सवाल लिखे थे, और दुनिया में इतिहासकार हैं, जो अपने को आर्कियोलॉजिस्ट कहते हैं, उनको मैंने चैलेंज किया था, इन सवालों का जवाब दो। उन्होंने कहा कि, अयोध्या के अंदर सब लोग मानते हैं कि भगवान राम अयोध्या में ही पैदा हुए।