H

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनोज भार्गव ने भाजपा पार्टी ज्वाइन की

By: Richa Gupta | Created At: 14 November 2023 11:31 AM


मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के ठीक 3 दिन पहले कांग्रेस को एक और झटका लगा है। ग्वालियर दक्षिण विधानसभा से बड़ा ब्राह्मण चेहरा बीजेपी में शामिल हुआ है।

banner
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के ठीक 3 दिन पहले कांग्रेस को एक और झटका लगा है। ग्वालियर दक्षिण विधानसभा से बड़ा ब्राह्मण चेहरा बीजेपी में शामिल हुआ है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनोज भार्गव ने अपने 500 से अधिक समर्थकों के साथ भाजपा पार्टी ज्वाइन की है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने BJP का गमछा गले मे पहनकर पार्टी की सदस्यता दिलाई है।

कांग्रेस विधायक की सिर्फ सूरत अच्छी है

बीजेपी की सदस्यता लेने के बाद मनोज भार्गव ने कहा कि, दक्षिण विधानसभा का कांग्रेस विधायक खुद को क्षेत्र में नेता नहीं बेटा कहता है, जो कि सरासर झूठ है। कांग्रेस विधायक की सिर्फ सूरत अच्छी है, सीरत अंदर से बहुत खराब है। प्रवीण पाठक की वजह से दक्षिण विधानसभा में ब्राह्मण, बनिया और अन्य समाज उपेक्षा का शिकार हो रहे है। इस बार प्रवीण पाठक को सबक सिखाएंगे और भाजपा के नारायण सिंह कुशवाह को जिताएंगे।

मनोज भार्गव कांग्रेस के सीनियर नेता रहे

वहीं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मनोज भार्गव कांग्रेस के सीनियर नेता रहे है, आज उनको बीजेपी में उनके समर्थकों के साथ पार्टी ज्वाइन कराई है। उनके भाजपा में आने से दक्षिण विधानसभा के साथ ही ग्वालियर की सभी 6 विधानसभाओ पर पार्टी को और ज्यादा मजबूती मिलेगी।