H

बस्तर से कवासी लखमा कांग्रेस उम्मीदवार, चौथी सूची में छग की सिर्फ 1 सीट पर कैंडिडेट का ऐलान, 4 सीटों पर सस्पेंस बरकरार

By: Ramakant Shukla | Created At: 24 March 2024 01:03 AM

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की बस्तर सीट से पूर्व मंत्री कवासी लखमा को लोकसभा उम्मीदवार बनाया है। इस सीट से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज मौजूदा सांसद हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार दीपक बैज का बस्तर से टिकट काटकर उन्हें कांकेर से चुनाव लड़ाया जा सकता है।

bannerAds Img

सांसद दीपक बैज का बस्तर सीट से टिकट कटा

कांग्रेस के प्रत्याशी घोषित करने के बाद बस्तर सीट पर मुकाबले की तस्वीर भी साफ हो गई है। इस सीट पर बीजेपी के महेश कश्यप से कवासी लखमा का मुकाबला होगा। पिछली बार 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के दीपक बैज ने भाजपा के बैदूराम कश्यप को हराया था। इसके पहले कांग्रेस की पहली सूची 8 मार्च को जारी हुई थी। इसके अनुसार जांजगीर-चांपा (एससी) से पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया,कोरबा से मौजूदा सांसद ज्योत्सना महंत, राजनांदगांव से पूर्व सीएम भूपेश बघेल, दुर्ग से प्रदेश कांग्रेस सचिव राजेंद्र साहू, रायपुर से पूर्व विधायक विकास उपाध्याय और महासमुंद से पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को मैदान में उतारा गया है। पार्टी ने अभी तक सरगुजा, रायगढ़, कांकेर और बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। banner banner