H

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज उज्जैन, मंदसौर, देवास, राजगढ़, सागर, भोपाल लोकसभा में चुनाव प्रचार पर

By: Richa Gupta | Created At: 02 May 2024 04:05 AM


सीएम डॉ मोहन यादव के धुआंधार चुनावी दौरे जारी है। आज सीएम उज्जैन, मंदसौर, देवास, राजगढ़ और सागर लोकसभा जाएंगे। सीएम 5 जनसभाएं और बूथ पर जनसंपर्क करेंगे।

bannerAds Img
सीएम डॉ मोहन यादव के धुआंधार चुनावी दौरे जारी है। आज सीएम उज्जैन, मंदसौर, देवास, राजगढ़ और सागर लोकसभा जाएंगे। सीएम 5 जनसभाएं और बूथ पर जनसंपर्क करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी के साथ सागर लोकसभा के सिरोंज में जनसभा में होंगे शामिल। भोपाल की नरेला विधानसभा में करेंगे रोड़ शो।

उज्जैन लोकसभा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज प्रातः 8.30 बजे भोपाल से उज्जैन पहुंचेंगे। प्रातः 9.40 बजे उज्जैन लोकसभा क्षेत्र के फ्रीगंज स्थित वार्ड नं. 38 के बूथ क्रमांक 60 पर आयुष्मान लाभ विस्तार अभियान के तहत फार्म भरवाकर जनसंपर्क अभियान में शामिल होंगे। जिसके पश्चात हीरामिल रोड़ स्थित मनोरमा गार्डन में उज्जैन उत्तर विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मेलन में संबोधित करेंगे।

मंदसौर लोकसभा

मुख्यमंत्री डॉ यादव प्रातः 11.55 बजे मंदसौर लोकसभा क्षेत्र की जावरा विधानसभा में जनसभा को संबोधित करेंगे।

देवास लोकसभा

मुख्यमंत्री जी दोपहर 1.10 बजे देवास लोकसभा क्षेत्र के आगर में जनसभा को संबोधित करेंगे।

राजगढ़ लोकसभा

दोपहर 2.30 बजे राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र की नरसिंहगढ़ विधानसभा के बोड़ा में जनसभा, दोपहर 3.55 बजे चाचौड़ा विधानसभा के मकसूदनगढ़ में जनसभा को संबोधित करेंगे।

सागर लोकसभा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव शाम 4.55 बजे सिरोंज में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी की अगवानी और स्वागत कर उनके साथ जनसभा में शामिल होंगे।

भोपाल लोकसभा

शाम 6.40 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के साथ भोपाल पहुंचकर उनके प्रस्थान के पश्चात निवास रवाना होंगे। मुख्यमंत्री जी रात्रि 8 बजे नरेला विधानसभा में पार्टी प्रत्याशी श्री आलोक शर्मा के समर्थन में रोड शो करेंगे।