H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

मिशन चंद्रयान 3 का बजट काफी कम, एलन मस्क भी हुए भारत के मुरीद

By: TISHA GUPTA | Created At: 23 August 2023 08:40 PM


चंद्रयान-3 की चंद्रमा की सतह पर बुधवार की शाम 6 बजकर 4 मिनट पर सॉफ्ट लैंडिंग सफलतापूर्वक हो चुकी है।

banner

चंद्रयान-3 की चंद्रमा की सतह पर बुधवार की शाम 6 बजकर 4 मिनट पर सॉफ्ट लैंडिंग सफलतापूर्वक हो चुकी है। इस दौरान दुनिया भर में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की काफी तारीफ हो हो रही है क्योंकि चंद्रयान 3 का बजट दूसरे देशों के मिशन के मुकाबले और कई हॉलीवुड की फिल्म के बजट से भी कम है। इसको लेकर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक एलन मस्क ने कहा कि ये भारते के लिए अच्छा है।

न्यूजथिंक ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, ''जब आपको पता चलता है कि चंद्रयान-3 के लिए भारत का बजट ($75M) फिल्म इंटरस्टेलर ($165M) से कम है तो आप क्रेजी हो जाएंगे।'' इस पर टेस्ला के चीफ मस्क ने जवाब में कहा, ''ये भारत के लिए अच्छा है।''

लगभग 600 करोड़ रुपये चंद्रयान-3 की लागत

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने चंद्रयान-3 की लांन्चिंग के दौरान यानी 14 जुलाई को बताया था कि इसकी लागत लगभग 600 करोड़ रुपये है। उन्होंने कहा था कि हम ऐसा करके आत्मनिर्भर के मंत्र पर खरे उतरे हैं। इसके लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) और देश को बधाई।

भारत ने रचा इतिहास

चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ के साथ ही भारत यह उपलब्धि हासिल करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। वहीं, चंद्र सतह पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करने के मामले में भारत दुनिया का चौथा देश बन गया है। इससे पहले अमेरिका, पूर्ववर्ती सोवियत संघ और चीन अपने अंतरिक्ष यानों की चंद्र सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करा चुके हैं।