H

कांग्रेस ने हरियाणा में किया बहुमत का दावा...

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 09 May 2024 01:10 PM


भूपिंदर सिंह हुड्डा ने बलराज कुंडू और अभय चौटाला को मिलाकर कुल 45 विधायकों की संख्या बताई है। इसके साथ ही पूर्व सीएम ने विधायकों के परेड कराने की भी बात कही है।

bannerAds Img
हरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा ने बहुमत का दावा किया है। कांग्रेस के सीनियर नेता ने एक बार फिर से कहा है कि, राज्य में नायब सिंह सैनी की सरकार अल्पमत में आ गई है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि, कांग्रेस के विधायक एकजुट हैं।

कांग्रेस के 30, जेजेपी के 10, निर्दलीय 3 हैं

हुड्डा ने विधायकों की संख्या गिनवाते हुए कहा कि, कांग्रेस के 30, जेजेपी के 10, निर्दलीय 3 हैं। उन्होंने आगे बलराज कुंडू और अभय चौटाला को मिलाकर कुल 45 विधायकों की संख्या बताई है। इसके साथ ही पूर्व सीएम ने विधायकों के परेड कराने की भी बात कही है। कांग्रेस नेता ने नैतिकता के आधार पर सीएम नायब सिंह सैनी से इस्तीफा मांगा है। इसके साथ ही राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू कर नए सिरे से विधानसभा चुनाव कराने की मांग की है।

शादी लाल कपूर ने राज्यपाल से समय मांगा

विपक्ष के नेता और हरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा के सचिव शादी लाल कपूर ने हरियाणा राजभवन को पत्र लिखकर राज्य की वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर राज्यपाल से समय मांगा है। इसके लिए राज्यपाल से 10 मई को वक्त देने का अनुरोध किया गया है।