H

MP में आज गर्मी से राहत, कई जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट

By: Richa Gupta | Created At: 05 June 2024 04:00 AM


मध्य प्रदेश में लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने इंदौर-जबलपुर समेत 32 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है।

bannerAds Img
मध्य प्रदेश में लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने इंदौर-जबलपुर समेत 32 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले दो दिन तक प्रदेश में लू का अलर्ट नहीं है। बुरहानपुर, सीहोर, विदिशा, रायसेन, सागर और सिवनी में आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।

मध्य प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने बुधवार को बुरहानपुर, सीहोर, विदिशा, रायसेन, सागर और सिवनी में आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। हवाएं 80 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलने की उम्मीद है। इसके अलावा इंदौर, खंडवा, धार, नीमच, शिवपुरी, छतरपुर, बालाघाट, छिंदवाड़ा, उज्जैन, नर्मदापुरम मंदसौर, मुरैना और भिंड में भी बिजली चमकने और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

13 जून से मिल सकती है राहत

मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि, केरल में मानसून की एंट्री के बाद करीब 15 दिन में ये मध्य प्रदेश में एंट्री ले सकता है। ऐसे में 12- 13 जून तक प्रदेशवासियों को लू की लपटों और प्रचंड गर्मी से राहत मिल सकती है।