H

विंध्य में कांग्रेस को झटका !, पूर्व विधायक यादवेंद्र सिंह समेत कई नेता आज भाजपा में होंगे शामिल

By: Ramakant Shukla | Created At: 21 March 2024 06:44 AM

लोकसभा चुनाव के दौरान जहां भाजपा अपना कुनबा लगातार बढ़ा रही है, वहीं कांग्रेस के नेताओं में भगदड़ मची है। पूर्व विधायक यादवेंद्र सिंह, पुष्कर सिंह तोमर, राजाराम त्रिपाठी, संजय सिंह कछवाह, सुधीर सिंह तोमर, मनीष तिवारी समेत कई नेता अपने समर्थकों के साथ कुछ देर में भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। ये सभी नेता राजधानी में भाजपा कार्यालय पहुंचे हैं, जहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे।

bannerAds Img

पूर्व विधायक यादवेंद्र सिंह समेत कई नेता आज भाजपा में होंगे शामिल

यादवेंद्र सिंह सतना के नागौद से विधायक रहे हैं। 2023 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का टिकट नहीं मिलने के बाद उन्होंने बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ले ली थी। यादवेंद्र सिंह बसपा के टिकट पर नागौद सीट से चुनाव मैदान में उतरे, लेकिन तब उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।