H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

CG NEWS : 21 सितंबर को छत्तीसगढ़ दौरे में आएंगी प्रियंका गाँधी

By: Shivani Hasti | Created At: 09 September 2023 12:21 PM


banner
CG NEWS : रायपुर। विधानसभा चुनाव को देखते हुए छत्तीसगढ़ में चुनावी तैयारियां तेज हो चली है। कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता आए दिन छत्तीसगढ़ तक दौड़ लगा रहे हैं। इस बीच खबर आ रही है कि सितंबर माह में 21 तारीख को कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ आ रही हैं। खबर मिल रही है कि वह भिलाई में आयोजित होने वाले महिला सम्मेलन में शामिल होंगी। इस आयोजन में प्रदेश भर से महिला कार्यकर्ता हिस्सा लेंगी। बता दें कि यह जानकारी सीएम भूपेश बघेल ने राजनांदगांव में आयोजित भरोसे का सम्मेलन आयोजन के दौरान दी। हालांकि अभी इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Read More: CG NEWS :कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की हुई बैठक, कांग्रेस 18 सितंबर के बाद जारी कर सकती है प्रत्याशियों की पहली सूची