H

CG NEWS : माओवादियों ने इलाकों में दाखिल नहीं होने की दी धमकी, पर्चा फेंककर दे रहे ये संदेश....

By: Shivani Hasti | Created At: 04 November 2023 02:12 PM


banner
CG NEWS : कांकेर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में बस्तर और दुर्ग संभाग के 20 सीटों पर 7 नवंबर को चुनाव होना है। लेकिन चुनाव को प्रभावित करने लगातार नक्सली वारदातों को अंजाम दे रहे है। चुनाव के दो दिन पहले कांकेर जिला मुख्यालय से महज 10 किमी दुरी पर कांकेर भानुप्रतापपुर मार्ग पर ग्राम पंचायत देवरी मैं माओवादियों ने लगाया बेनर गांव में मचा हड़कंप बेनर में नक्सलियों ने चुनाव बहिष्कार करने की लिखी है। बात मामला कांकेर थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरी का है। ग्राम देवरी के सप्ताहिक बाजार स्थल में बैनर लगाया है। जिला मुख्यालय के इतने नजदीक माओवादियों की उपस्थिति होना मतलब पुलिस की सुरक्षा पर सिधा सवाल उठता है। कि आखिर इतनी कड़ी सुरक्षा के बाद भी नक्सलियों ने कांकेर के इतनी नजदीक कैसे बेनर लगा पाए। ग्रामीणों ने बताया गुरुवार को यहा का हाट बाजार होता है और जो हाट बाजार की जगह है वो बिलकुल रोड से लगी हुई है।

संवादाता दिनेश नथानी कांकेर

Read More: CG NEWS : छत्तीसगढ़ में क्या महादेव सट्टा एप के 508 करोड़ मुख्यमंत्री को दिए गए? CM भूपेश की प्रतिक्रिया...