H

कांग्रेस में 15 सीटों पर बनी सहमति, आज आ सकती है सूची

By: Ramakant Shukla | Created At: 23 March 2024 10:22 AM


लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मध्यप्रदेश के कांग्रेस उम्मीदवारों का इंतजार बढ़ता जा रहा है। हाल ही में दिल्ली में हुई कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में 12 से 15 नामों पर सहमति बन गई है। इसमें कई बड़े दिग्गज नेताओं के चुनावी मैदान में उतरने पर भी सहमति बनी है। कांग्रेस पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव और कांतिलाल भूरिया को भी लोकसभा चुनाव में उतार सकती है। कयास लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस अगली सूची आज जारी कर सकती है।

bannerAds Img
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मध्यप्रदेश के कांग्रेस उम्मीदवारों का इंतजार बढ़ता जा रहा है। हाल ही में दिल्ली में हुई कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में 12 से 15 नामों पर सहमति बन गई है। इसमें कई बड़े दिग्गज नेताओं के चुनावी मैदान में उतरने पर भी सहमति बनी है। कांग्रेस पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव और कांतिलाल भूरिया को भी लोकसभा चुनाव में उतार सकती है। कयास लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस अगली सूची आज जारी कर सकती है। कांग्रेस को मध्यप्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से 28 सीटों पर प्रत्याशी घोषित करने हैं। गठबंधन समझौते के तहत एक सीट खजुराहो सपा के खाते में गई है। कांग्रेस 10 प्रत्याशियों की सूची जारी कर चुकी है। कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति में 12-15 नामों सहमति पर बन चुकी है।

आज आ सकती है सूची

सूत्रों का कहना है कि पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह अपने गढ़ राजगढ़ से चुनाव लड़ सकते हैं। वहीं, गुना से पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव को प्रत्याशी बनाया जा सकता है। इंदौर से युवा नेता अक्षय कांति बम का नाम तय होने की भी खबर है। इसी सीट से प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के भी चुनाव लड़ने की चर्चा है। रतलाम सीट से कांतिलाल भूरिया चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। हालांकि कांग्रेस ने अभी किसी भी नाम का एलान नहीं किया है। सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस ने सभी सीटों पर सिंगल नाम तय कर लिए हैं। उज्जैन सीट से महेश परमार, विदिशा से देवेंद्र पटेल, भोपाल सीट से अरुण श्रीवास्तव, होशंगाबाद सीट से संजय शर्मा, बालाघाट से हिना कांवरे, जबलपुर लोकसभा सीट लखन घनघोरिया, दमोह सीट रंजीता गौरव पटेल, रीवा से नीलम अभय मिश्रा, शहडोल से फुंदेलाल सिंह मार्को और सागर सीट से गुड्डू राजा बुंदेला का नाम है।