H

राहुल गांधी का दावा, कहा - लिख लो MP की जनता कांग्रेस पार्टी को 145 से 150 सीटें देने जा रही है

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 14 November 2023 04:02 PM


राहुल गांधी ने एक जनसभा में कहा कि, हम बीजेपी से लड़ते हैं। हमने उन्हें कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में पराजित किया, मगर नफरत से नहीं। हम नफरत का बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलते हैं।

banner
एमपी की 230 विधानसभा सीटों के लिए 17 नवंबर को वोटिंग की जाएगी। राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान अब अपने अंतिम चरण में है। इस बीच कांग्रेस और बीजेपी के सभी दिग्गज नेता मध्य प्रदेश में सभाएं कर रहे हैं तथा पार्टी की जीत का दावा कर रहे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस बात का भी खुलासा किया कि, कांग्रेस पार्टी राज्य विधानसभा चुनाव में कितनी सीटें जीतेगी।

एमपी की जनता कांग्रेस को 145 से 150 सीटें देने जा रही है

एमपी के विदिशा में जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि, आप लिख लो मध्य प्रदेश की जनता कांग्रेस पार्टी को 145 से 150 सीटें देने जा रही है। उन्होंने कहा कि, आज से 5 वर्षों पहले जनता ने कांग्रेस पार्टी की सरकार चुनी थी तथा फिर बीजेपी ने मध्य प्रदेश की चुनी हुई सरकार को चोरी किया। कांग्रेस सांसद ने आगे अपने संबोधन में कहा कि, बीजेपी के नेताओं ने सौदा करके जनता के निर्णय को कुचलने का काम किया है।

हम नफरत का बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलते हैं

राहुल गांधी ने एक जनसभा में कहा कि, हम बीजेपी से लड़ते हैं। हमने उन्हें कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में पराजित किया, मगर नफरत से नहीं। हम नफरत का बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलते हैं। हम अहिंसा के सिपाही हैं, मारते नहीं हैं लेकिन हमने उन्हें प्यार से भगाया। उन्होंने कहा कि, मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी का तूफान आने वाला है। राहुल गांधी ने कहा कि, मेरा मानना है कि हिंदुस्तान एक होना चाहिए। इस हिंदुस्तान में सबकी इज्जत हो। किसान, मजदूर और युवाओं की देखभाल हो, उनकी रक्षा हो।