H

चंपई सोरेन ने ली झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ

By: Ramakant Shukla | Created At: 02 February 2024 07:22 AM

चंपई सोरेन झारखंड के अगले मुख्यमंत्री बन गए हैं। करीब 12.20 बजे राजभवन में पद तथा गोपनीयता की शपथ ली। चंपई सोरेन के साथ ही कांग्रेस पार्टी के आलमगीर आलम और राजद के सत्यानंद भोक्ता ने राज्य कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

bannerAds Img

आलमगीर आलम और सत्यानंद भोक्ता बने मंत्री

वहीं झारखंड में हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी का मुद्दा शुक्रवार को संसद में गूंजा। विपक्ष ने सत्ता पक्ष पर आरोप लगाया कि चुने हुए जन प्रतिनिधियों को परेशान किया जा रहा है। लोकसभा से विपक्ष ने वॉकआउट कर दिया। इस बीच, भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी कोर्ट में पेश किया जाएगा। ईडी ने 10 दिन की रिमांड मांगी है, ताकि उनके खिलाफ चल रहे तीन अलग-अलग मामलों में पूछताछ की जा सके। झारखंड में चंपई सरकार 5 फरवरी को फ्लोर टेस्ट का सामना करेगी। वहीं गिरफ्तारी के खिलाफ हेमंत सोरेन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें हाई कोर्ट जाने को कहा है।