H

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज जबलपुर, इंदौर, उज्जैन प्रवास पर

By: Richa Gupta | Created At: 03 April 2024 03:58 AM


मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 3 अप्रैल यानी आज जबलपुर, इंदौर, उज्जैन और पन्ना प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी के साथ उज्जैन के कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

bannerAds Img
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 3 अप्रैल यानी आज जबलपुर, इंदौर, उज्जैन और पन्ना प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी के साथ उज्जैन के कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 3 अप्रैल को प्रातः जबलपुर में आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे इसके पश्चात भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी के साथ प्रातः 9 बजे जबलपुर से इंदौर रवाना होंगे।

वीडी शर्मा की नामांकन रैली में शामिल होंगे

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव प्रातः 10.25 बजे इंदौर से उज्जैन पहुंचकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के साथ श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन और पूजन करेंगे। जिसके पश्चात स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। सीएम डॉ मोहन यादव प्रातः 11.25 बजे उज्जैन से इंदौर पहुंचकर पन्ना रवाना होंगे। दोपहर 1.10 बजे पन्ना में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहों लोकसभा प्रत्याशी विष्णुदत्त शर्मा की नामांकन रैली में शामिल होंगे।