इंडिया गठबंधन के संयोजक होंगे मल्लिकार्जुन खड़गे! नीतीश कुमार और ममता बनर्जी के बीच भी है मुकाबला
By: Ramakant Shukla | Created At: 31 August 2023 08:05 AM
महाराष्ट्र के मुंबई में होने गुरुवार और शुक्रवार को होने वाली विपक्षी गठबंधन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया) की बैठक में कुछ बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है तो वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच भी प्रतिस्पर्धा चल रही है।

मल्लिकार्जुन खड़गे को इंडिया के अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित किए जाने की संभावना है। इसके साथ ही संयोजक पद के लिए नीतीश कुमार और ममता बनर्जी के बीच मुकाबला है। सूत्रों ने कहा, संयोजकों के पद भी प्रस्तावित किए गए हैं पर चर चर्चा की जाएगी। कांग्रेस ने संयोजक पद का मुद्दा पूरी तरह से सहयोगी दलों की सहमति के ऊपर छोड़ दिया है।
नया थीम सॉन्ग बनाया जाएगा
इसके साथ ही महागठबंधन का नया थीम सॉन्ग भी रिलीज किया जाएगा। सूत्रों ने कहा, “इंडिया के पुराना थीम सॉन्ग को खारिज कर दिया गया है। अब एक नया थीम सॉन्ग बनाया जाएगा और यह कई भाषाओं में होगा। संविधान की प्रस्तावना में लिखा 'हम भारत के लोग' का इस्तेमाल किया जाएगा।
लोगो में रहेगा भारत का नक्शा
सूत्रों ने बताया कि गठबंधन के लोगो में भारत का नक्शा रखने पर सहमति बनी है। सूत्रों ने बताया, "फाइनल लोगो को कल तक के लिए रोक दिया गया है और लोगो तैयार किए जा रहे हैं। उन सभी को सबके सामने रखा जाएगा, फिर लोगो का अंतिम चयन होगा। भारत का नक्शा रखने पर सभी के बीच सहमति है। साथ ही गठबंधन के नारों पर भी चर्चा की गई है।