2014 से अब तक पीएम मोदी ने इस तरह मनाया अपना बर्थडे, विपक्षी नेताओं ने भी की तारीफ
By: Ramakant Shukla | Created At: 17 September 2023 07:23 AM
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 सितंबर को अपना 73वां जन्मदिन मनाएंगे। प्रधानमंत्री हर बार अपना जन्मदिन एक अलग अंदाज में मनाते हैं। रविवार को वे पीएम विश्वकर्मा योजना लांच करने के साथ देशवासियों को कई अन्य सौगातें भी देंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 सितंबर को अपना 73वां जन्मदिन मनाएंगे। प्रधानमंत्री हर बार अपना जन्मदिन एक अलग अंदाज में मनाते हैं। रविवार को वे पीएम विश्वकर्मा योजना लांच करने के साथ देशवासियों को कई अन्य सौगातें भी देंगे। 2014 से अब तक पीएम मोदी ने अपना बर्थडे किस तरह मनाया।
2022 में पीएम नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद में अपना बर्थडे मुस्लिम समुदाय के लोगों के संग मनाया था। उस समय सैकड़ों लोगों के साथ पीएम ने 72 किलो का केक काटा था।
2021 में कोराना संक्रमण के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की जनता को 2.26 करोड़ कोविड वैक्सीन टीकाकरण का तोहफा दिया था। इस दौरान भाजपा ने स्वास्थ्य कैंप के साथ देशभर में स्वच्छता अभियान भी चलाया था। इसकी तारीफ विपक्ष के कई नेताओं ने भी की थी।
2020 में कोरोना संक्रमण के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की जनता के लिए कई योजनाओं को चलाया था। वहीं भाजपा ने इसे सेवा सप्ताह के रूप मनाया था।
2019 में पीएम नरेन्द्र मोदी ने बर्थडे मां स्वर्गीय हीराबेन के साथ मनाया था। मां का आशीर्वाद के बाद उन्होंने विद्यार्थियों के साथ मुलाकात की थी।
2018 में पीएम मोदी ने जन्म दिन संसदीय क्षेत्र वाराणसी के लोगों के साथ मनाया। उस समय प्रधानमंत्री ने छात्र-छात्राओं को कई उपहार भी दिए थे।
2017 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात में विद्यार्थियों के साथ मिलकर अपना जन्मदिन मनाया था। इसके साथ ही वे अपनी माता हीराबेन से भी मिलने पहुंचे थे।
2016 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपना बर्थडे दिव्यांग व्यक्तियों के संग मनाया
था। 17 सितंबर को सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। पीएम ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए सामान भी वितरित किया था।
2015 में पीएम नरेन्द्र मोदी इस दिन सेना स्मारक पहुंचे थे और उन्होंने 1965 युद्ध के वीर जवानों को याद किया था।
2014 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपना जन्मदिन पर मां हीराबेन का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे।