H

आइये जानतें है बजट के दिन कैसा होता है वित्त मंत्री का शेड्यूल

By: Richa Gupta | Created At: 01 February 2024 05:29 AM


देश के लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट आज पेश होगा और इसे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 11 बजे संसद में पेश करेंगी।

bannerAds Img
देश के लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट आज पेश होगा और इसे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 11 बजे संसद में पेश करेंगी। चुनाव से पहले का बजट होने के कारण ये अंतरिम बजट होगा और इसमें आने वाले कुछ ही महीनों के लिए सरकारी आय-व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया जाएगा। सरकार चुनाव से पहले के खर्चों को मैनेज करने के लिए यह बजट पेश करती है। एक्सपर्ट दावा कर रहे हैं कि सरकार इस बार आम जनता को टार्गेट करने वाली योजनाओं को बजट में ऐलान कर सकती है।

आइए जानते है कि बजट के दिन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का क्या होता है शेड्यल

1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वोट ऑन अकाउंट बजट पेश करेंगी।

बजट भाषण सुबह 11 बजे से शुरू होगा।

बजट से पहले हलवा सेरेमनी का आयोजन किया जाता है, जो इस बार 25 जनवरी को हो चुका है।

हलवा सेरेमनी के बाद बजट पेश होने तक उसे तैयार करने वाले सभी 100 अधिकारी नॉर्थ ब्लॉक में कैद कर दिए जाते हैं।

बजट को लाइव डीडी न्यूज पर देखा जा सकेगा।

बजट पेश होने से एक दिन पहले यानी 31 जनवरी के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करती हैं।

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होती है। उस दौरान पीएम सभी के सवालों का जवाब देते हैं।