H

Rajasthan Politics: पार्टी से निष्कान पर अमीन खान बोले- 'जाट मेरे खिलाफ है इसलिए मुझे निष्कासित किया है' भाटी को लेकर कही ये बात

By: payal trivedi | Created At: 06 May 2024 09:47 AM


लोकसभा चुनाव के वोटिंग के दिन 5 बार के पूर्व विधायक सीनियर कांग्रेस नेता अमीन खान को कांग्रेस पार्टी ने निष्कासित कर दिया था।

bannerAds Img
Jaipur: लोकसभा चुनाव के वोटिंग के दिन 5 बार (Rajasthan Politics) के पूर्व विधायक सीनियर कांग्रेस नेता अमीन खान को कांग्रेस पार्टी ने निष्कासित कर दिया था। अमीन खान ने पहली बार मीडिया बातचीत में प्रतिक्रिया दी है। कहा कि कांग्रेस को हमारे जैसे आदमियों की जरूरत नहीं है। कांग्रेस ने 6 साल के लिए निष्कासित किया है लेकिन मेरी उम्र भी अब इतनी नहीं रही है। इस आदेश के क्या हाल होंगे। निष्कासन करने की वजह पर बोलते हुए अमीन खान ने कहा कि जाट मेरे खिलाफ है इसलिए मुझे निष्कासित किया है। निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थन पर बोले कि वो मेरा पड़ोसी इसलिए मैं उसका हितैषी हूं।

अमीन खान ने जिला कलेक्टर से की मुलाकात

दरअसल, पूर्व मंत्री अमीन खान सोमवार को जिला कलेक्टर से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान करीब डेढ़ बजे मीडिया से बातचीत की। पूर्व विधायक अमीन खान ने कहा कि आज जिला कलेक्टर निशांत जैन से मुलाकात की थी। उनसे आबादी और गोचर भूमि को लेकर चर्चा की थी। लोकसभा चुनाव को लेकर पूछे सवाल पर कहा कि मैं 20 दिन मक्का मदीना था। उसके बाद मैं बीमार हो गया था। इसलिए मुझे इसकी जानकारी नहीं है।

'जाट मेरे खिलाफ है इसलिए मुझे निष्कासित किया है'

निष्कासन के सवाल पर अमीन खान ने कहा कि कांग्रेस को हमारे जैसे आदमियों की जरूरत नहीं है। उन्होंने निष्कासन 6 साल के लिए किया है। अब 6 साल मेरी उम्र ही नहीं है। 85 साल का मैं हो गया हूं। अब निष्कासन के आदेश के क्या हाल होंगे। निष्कासन करने के पीछे क्या वजह रही है इस पर बोलते हुए कहा कि जाट मेरे खिलाफ है इसलिए मुझे निष्कासित किया है। आरोप है कि आपने निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी को सपोर्ट किया इस पर बोलते हुए कहा कि वो मेरा पड़ोसी है इसलिए मैं उसका हितैषी तो हूं।

भाटी के बयान पर क्या बोले अमीन खान?

भाटी ने कहा कि मौका मिलेगा (Rajasthan Politics) तो अहसान उतारेंगे इस पर अमीन खान ने कहा कि अहसान क्या उतारेगा इंसान के कहने का फर्ज होता है। अब कहा तो है उसने। शिव में उपचुनाव होने के सवाल पर बोले कि पता नहीं होंगे या नहीं होंगे। आपका अनुभव क्या कहता है इस सवाल पर अमीन बोले कि मैं बीमार हूं अभी कुछ पता नहीं है। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने शिव से अमीन खान को 10वीं बार टिकट दी थी। उस समय कांग्रेस जिलाध्यक्ष फतेह खान बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़े थे। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले फतेह खान का निष्कासन रद्द कर उन्हें वापस पार्टी में शामिल कर लिया गया था।

2011 में भी देना पड़ा था इस्तीफा

इसके बाद से अमीन खान लगातार नाराज चल रहे थे और कांग्रेस पर हमलावार थे। इसी वजह से कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पर बयानबाजी की गई। लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी विरोधी गतिविधियों सामने आईं। इसे लेकर पार्टी नेताओं ने आलाकमान को शिकायत भेजी थी। राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने एक आदेश जारी कर लिखा है कि बाड़मेर-जैसलमेर प्रत्याशी उम्मेदाराम की शिकायत पर कार्रवाई की गई है। लोकसभा चुनाव में अमीन खान अनुशासनहीता और पार्टी विरोधी एक्टिविटी में शामिल रहे। इससे पहले 2011 में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल पर विवादित बयान देने पर मंत्री से इस्तीफा देना पड़ा था।

शिव से निर्दलीय विधायक भाटी ने हराया था

अमीन खान को शिव से निर्दलीय विधायक रविंद्र भाटी (Rajasthan Politics) ने हराया था। इस हार के बाद अमीन खान सक्रिय राजनीति से दूर हो गए। लोकसभा चुनाव में वे अपने क्षेत्र में सक्रिय नहीं रहे। पार्टी ने उन्हें जो काम दिया उससे दूरी बनाते नजर आए। चुनाव प्रचार के दौरान वे हज पर चले गए। उन्होंने कांग्रेस पर मुसलमानों को तवज्जो न देने के आरोप लगाए थे। मंच से उन्होंने ऐसे इशारे भी किए कि वे भाटी के समर्थन में हों। इसीलिए कार्रवाई की गई।