H

बंगाल और बिहार के कई जिलों में आज बारिश का अनुमान, जानें बाकी राज्यों का हाल

By: Richa Gupta | Created At: 03 November 2023 01:50 PM


भारत में वैसे तो नवबंर के महीने में ठंड का अहसास होने लगता है। हालांकि, मौसम में प्राकृतिक और अप्राकृतिक बदलाव होने के चलते इस बार नवंबर के महीने में सर्दी का असर कम महसूस हो रहा है।

banner
भारत में वैसे तो नवबंर के महीने में ठंड का अहसास होने लगता है। हालांकि, मौसम में प्राकृतिक और अप्राकृतिक बदलाव होने के चलते इस बार नवंबर के महीने में सर्दी का असर कम महसूस हो रहा है। दिल्ली और बिहार में बढ़ते प्रदूषण के चलते दिन में ठंड न के बराबर देखने को मिल रही है और रात में तापमान मामूली कम होने के चलते थोड़ी बहुत ठंठ महसूस की जा रही है। वहीं, मध्य प्रदेश, यूपी और बंगाल की बात करें तो मौसम विभाग के अनुसार, यहां पर भी तापमान बढ़ा हुआ है और दिन में धूप देखने को मिल रही है। बहरहाल, बंगाल और बिहार के कई जिलों में आज से बारिश होने के अनुमान हैं।

अधिकांश राज्यों में सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है

भारत मौसम विभाग (IMD) ने कहा कि भारत के उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कुछ हिस्सों को छोड़कर बाकी हिस्सों में नवंबर में अधिकांश राज्यों में सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है। साथ ही कहा था कि उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कुछ क्षेत्रों को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में रात अधिक गर्म रह सकती हैं। वहीं, दिल्ली में हवा की लगातार गुणवत्ता खराब होने की वजह से टेम्परेचर में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है। गुरुवार को यहां पर अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि, दिल्ली में फिलहाल बारिश के कोई आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने कहा कि यूपी में शुक्रवार को मौसम स्थिर रहेगा, साथ ही सभी जिलों में धूप भी देखने को मिलेगी। राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री रहेगा।

बिहार का मौसम

बिहार के मौसम की बात करें तो यहां पर दिल्ली की तरह प्रदूषण की वजह से मौसम खराब बना हुआ है। राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 33 डिग्री से ज्यादा देखने को मिल रहा है। वहीं, अगले छह दिनों तक मौसम के शुष्क बने रहने की संभावना है। साथ ही कई जिलों में बारिश होने का अनुमान लगाया गया है।

मध्य प्रदेश का तापमान

वहीं, मध्य प्रदेश में भी तापमान बढ़ा हुआ है। ऐसे में यहां पर दिन में धूप देखने को मिल रही है। वहीं, रात और सुबह में तापमान थोड़ा बहुत कम होने के चलते हल्की ठंठ महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, यहां हवाओं के रुख में बार-बार बदलाव के चलते तापमान में मामूली रूप से उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है।