H

राहुल गांधी की तरह पूरी कांग्रेस पलायन करेगी - सीएम धामी

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 03 May 2024 10:57 AM


उत्तराखंड की 5 लोकसभा सीटों पर पहले चरण में मतदान संपन्न हो चुका है। अब उत्तराखंड के बीजेपी नेता नेताओं को अन्य राज्यों की जिम्मेदारी दे दी गई है।

bannerAds Img
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने यूपी की रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी की उम्मीदवारी पर बड़ा बयान दिया है। सीएम धामी ने वायनाड सांसद पर तंज कसते हुए कहा कि, राहुल गांधी अमेठी से जो उनकी पुश्तैनी सीट थी, उस सीट को छोड़कर भाग गए हैं। जिस प्रकार उन्होंने पलायन किया है। उसी प्रकार पूरी कांग्रेस पार्टी भी पलायन में जाने वाली है।

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव

आपको बता दें कि, देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के दो उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इस सूची में राहुल गांधी को रायबरेली से प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं अमेठी लोकसभा सीट से किशोरी लाल शर्मा को चुनाव मैदान में उतारा गया है।

सीएम धामी ने किया दिल्ली में प्रचार

उत्तराखंड की 5 लोकसभा सीटों पर पहले चरण में मतदान संपन्न हो चुका है। अब उत्तराखंड के बीजेपी नेता नेताओं को अन्य राज्यों की जिम्मेदारी दे दी गई है। वे अन्य राज्य में जाकर भाजपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार प्रसार कर रहे हैं। अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे हैं।