H

मध्य प्रदेश में गर्मी का कहर बरकरार, मौसम विभाग ने जारी किया हीट वेव का येलो अलर्ट

By: Richa Gupta | Created At: 30 May 2024 04:12 AM


उत्तर और मध्य भारत में लू का कहर बरस रहा है। मौसम विभाग की मानें तो लू के थपेड़ों से जल्द लोगों को राहत मिल सकती है। अगले दो-तीन दिन में मध्य प्रदेश के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है।

bannerAds Img
उत्तर और मध्य भारत में लू का कहर बरस रहा है। मौसम विभाग की मानें तो लू के थपेड़ों से जल्द लोगों को राहत मिल सकती है। अगले दो-तीन दिन में मध्य प्रदेश के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है। फिलहाल घर से निकलने से पहले लू से बचने का इंतजाम करने निकलना बेहतर रहेगा।

31 मई से 2 जून के बीच आंधी चलने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी 30 मई को तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं होगा। लेकिन 31 मई से 2 जून के बीच गरज-चमक के साथ आंधी चलने की संभावना जताई है। अलग-अलग इलाकों पर तेज हवाओं के साथ बिजली चमकने की संभावना है, जिससे गर्मी से राहत मिलने के आसार है।

मध्य प्रदेश के 36 जिलों में हीट वेव का असर

मध्यप्रदेश में आज और कल भी लू चलने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार ग्वालियर - चंबल संभाग और मालवा निमाड़ में भीषण लू चलने का अनुमान किया है। वहीं, निवाड़ी की धरती दूसरे दिन रहा सबसे गर्म रही, जहां तापमान 47.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ग्वालियर - निवाड़ी समेत 12 जिलों में चली भीषण लू के थपेड़ों लोगों का जीना दुश्वार रहा। वहीं, भोपाल - इंदौर समेत 24 जिलों में चली गर्म हवाएं चल रही हैं।