मध्यप्रदेश में कांग्रेस की घोषणा, एक जनवरी से महिलाओं को मिलेंगे डेढ़ हजार, 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर
By: Ramakant Shukla | Created At: 06 November 2023 07:14 AM
मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर एक जनवरी, 2024 से महिलाओं के खातों में डेढ़ हजार रुपये जमा होने लगेंगे और उन्हें रसोई गैस सिलेंडर 500 रुपये में दिया जाएगा। पार्टी ने जो गारंटियां दी हैं, वे सभी लागू होंगी। कांग्रेस की ये घोषणाएं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संचार प्रमुख जयराम रमेश ने भोपाल में दोहराई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरीब कल्याण अन्न योजना पांच वर्ष तक बढ़ाने की घोषणा पर कहा कि यूपीए सरकार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून लाई थी, उसका केवल नाम बदला गया है। यह घोषणा इस बात को भी दर्शाती है कि देश में आर्थिक विषमता कितनी बढ़ी है।

भोपाल में रविवार को मीडिया से चर्चा में जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस ने कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में जो गारंटियां दी थीं, वे सभी लागू की जा चुकी हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहले जिसे रेवड़ी बताते थे, अब स्वयं गारंटी की बात करने लगे हैं। 18 वर्ष में भाजपा ने मध्य प्रदेश की पहचान घोटालों, कुपोषण, महिला और आदिवासियों के उत्पीड़न और बेरोजगारी से बना दी है। कांग्रेस की सरकार बनने पर महिला, युवा, किसान, अनुसूचित जाति-जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, कर्मचारियों से जो वादे किए गए हैं, वे सभी पूरे होंगे।
मोदी के अस्त्र हैं ईडी-सीबीआई
महादेव एप मामले की आंच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर आने संबंधी प्रश्न पर उन्होंने कहा कि हम भाजपा के दो घोड़े ईडी और सीबीआइ से भी लड़ रहे हैं। ये मोदी अस्त्र हैं। भाजपा घबराई हुई है इसलिए तीन माह पहले जब भूपेश बघेल ने इस एप पर प्रतिबंध लगाने की बात कही दी थी पर केंद्र सरकार इस पर मौन व्रत लिए हुए है। यह राजनीतिक साजिश है। ईडी, आयकर और सीबीआइ का दुरुपयोग हो रहा है।
छत्तीसगढ़ और राजस्थान की जनता इसका जवाब देगी। लोकसभा चुनाव के लिए किया गया आइएनडीआइए का गठन जयराम रमेश ने कहा कि लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए आइएनडीआइए के गठन का निर्णय लिया। अभी हम पांच राज्यों के चुनाव में व्यस्त हो गए। जब चुनाव प्रचार खत्म होगा, उसके बाद फिर से जुट जाएंगे। कांग्रेस और आइएनडीआइए लोकतांत्रिक गठबंधन है। इसमें अलग-अलग लोग है, सबके अपने विचार हैं और वे बोलते भी रहेंगे। हम आम सहमति बनाएंगे।