H

'गद्दार' वाले बयान पर सीएम शिंदे ने दिया करारा जवाब, बोले - उन्होंने पाप किया और जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 10 May 2024 05:41 AM


सीएम शिंदे ने आरोप लगाते हुए कहा कि, 2019 में उन्होंने ( उद्धव ) अपने दोस्त और महाराष्ट्र के लोगों को धोखा दिया। उन्होंने बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा को धोखा दिया।

bannerAds Img
शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने खुद को "गद्दार" कहे जाने और शिवसेना (यूबीटी) नेताओं द्वारा उन पर लगाए गए "मेरा बाप चुराया है, पार्टी चुराई है, निशान चुराया है" जैसे आरोपों के बारे में पूछे गए सवाल का करारा जवाब दिया है। महाराष्ट्र के सीएम ने कहा कि, मेरे लिए इस्तेमाल किए गए शब्द उनके लिए भी लागू होते हैं, 2019 में, उन्होंने बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा को त्याग दिया। शिंदे ने आगे कहा कि, उन्होंने अपने पिता की विचारधारा को बेच दिया। उन्होंने पाप किया और जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।

यह विश्वासघात है....

सीएम शिंदे ने आरोप लगाते हुए कहा कि, 2019 में उन्होंने ( उद्धव ) अपने दोस्त और महाराष्ट्र के लोगों को धोखा दिया। उन्होंने बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा को धोखा दिया। शिवसेना प्रमुख ने आगे अपने इस बयान में कहा कि, जब हमने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था, तब शिवसेना और भाजपा की विचारधारा एक जैसी थी। इसके साथ ही शिंदे ने आगे कहा कि, लोगों को लगा कि, गठबंधन की सरकार बनेगी और इसलिए उन्होंने वोट दिया, लेकिन सीएम पद के लालच में उन्होंने ( उद्धव) कांग्रेस और शरद पवार को आगे बढ़ाया। यह विश्वासघात है।

मैं उनके जैसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं करता

महाराष्ट्र के मुखिया एकनाथ शिंदे ने अपने बयान में आगे कहा कि, मैं उनके जैसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं करता। बालासाहेब ठाकरे और आनंद दिघे ने मुझे यह नहीं सिखाया। आपको बता दें कि, महाराष्ट्र में शिवसेना टूटने के बाद दो गुट बना है। एक गुट एकनाथ शिंदे का है और दूसरा गुट उद्धव ठाकरे है। शिवसेना से अलग होकर एकनाथ शिंदे ने भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर महाराष्ट्र में सरकार बनाई और सीएम बने।