H

'पाकिस्तान के नेता शहजादे को प्रधानमंत्री बनाने के लिए दुआ कर रहे हैं', PM मोदी ने साधा राहुल गांधी पर निशाना

By: Ramakant Shukla | Created At: 04 May 2024 08:01 AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए झारखंड दौरे पर है और पलामू में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश में एक समय ऐसी स्थिति थी, जब आतंकी हमले के बाद कांग्रेस की डरपोक सरकार दुनियाभर में जा जाकर रोती थी, लेकिन आज वो वक्त चला गया है। आज हालात ये है कि पाकिस्तान दुनिया में जा जाकर रो रहा है। आज पाकिस्तान के नेता भी ये दुआ कर रहे हैं कि कांग्रेस के शहजादे किसी तरह प्रधानमंत्री बन जाएं, लेकिन मजबूत भारत तो अब मजबूत सरकार ही चाहता है।

bannerAds Img

500 साल बाद बना राम मंदिर

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 500 साल से हमारी कितनी ही पीढ़ियां राम मंदिर के लिए संघर्ष करती रहीं। लाखों लोग इसके लिए शहीद हो गए। दुनिया में शायद ही इतना लंबा अविरत संघर्ष कहीं नहीं हुआ होगा, जो अयोध्या में हुआ। लेकिन आपके एक वोट की ताकत देखिए, 500 साल तक जो काम नहीं हुआ, वो आपके एक वोट से हो गया। आज आज राम मंदिर बन गया।