H

लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस को एक और बड़ा झटका

By: Ramakant Shukla | Created At: 19 March 2024 03:30 PM


लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। वहीं अब नेताओं के दल-बदलने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। इसी बीच मध्यप्रदेश से बड़ी खबर सामने आई है। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद गुप्ता ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि कल वे भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

bannerAds Img
लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। वहीं अब नेताओं के दल-बदलने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। इसी बीच मध्यप्रदेश से बड़ी खबर सामने आई है। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद गुप्ता ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि कल वे भाजपा में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने इस दौरान पार्टी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। लालचंद गुप्ता ने कहा कि पिछले 5 वर्ष से कांग्रेस पार्टी में है। पार्टी ने मुझे प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया था। पार्टी के लिए में लगातार काम किया। लेकिन मुझे पार्टी की रीति और नीति समझ में नहीं आई। पिछले 5 वर्षों में जब भी पार्टी कार्यालय गया तो वहां हर बार अपना परिचय बताना पड़ता था।

भाजपा से कांग्रेस में आए थे

पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान लालचंद गुप्ता भाजपा से नाराज होकर कांग्रेस में शामिल हुए थे। 5 वर्षों तक उन्होंने शिद्दत के साथ कांग्रेस का हाथ मजबूत किया। लोकसभा टिकट के दावेदार भी माने जा रहे थे। उन्हें आशा भी थी कि कांग्रेस पार्टी उन्हें टिकट देगी। टिकट नहीं मिलने से नाराज लालचंद ने कांग्रेस से हाथ किनारे कर लिया।