केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के तीन दिवसीय मध्यप्रदेश दौरे का आज आखिरी दिन...
By: Richa Gupta | Created At: 30 October 2023 08:58 AM
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अब कम दिन शेष है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिन के मध्य प्रदेश दौरे पर हैं। रविवार को अमित शाह खजुराहो, उज्जैन और रीवा पहुंचे।

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अब कम दिन शेष है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिन के मध्य प्रदेश दौरे पर हैं। रविवार को अमित शाह खजुराहो, उज्जैन और रीवा पहुंचे। जहां उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। वहीं, अमित शाह सोमवार को इंदौर संभाग सहित ग्वालियर-चंबल में संभाग स्तरीय बैठक लेंगे।
ग्वालियर चंबल संभाग की संभागीय बैठक
आज इंदौर और ग्वालियर चंबल संभाग की संभागीय बैठक लेंगे अमित शाह। सुबह 11.30 बजे इंदौर विजय नगर में इंदौर संभाग की संभागीय बैठक को संबोधित करेंगे। दोपहर 2.30 बजे सिटी सेंटर ग्वालियर में ग्वालियर चंबल संभाग की संभागीय बैठक में मार्गदर्शन करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। मध्यप्रदेश में चुनावी अभियान को धार देने में जुटे शाह।
नाराजगी दूर करने की कोशिश
बैठकों के जरिए कार्यकर्ताओं की नाराजगी भी दूर करने की कोशिश में है अमित शाह। 3 दिवसीय दौरे के दौरान प्रदेश के सभी 10 संभागो के 230 विधानसभा की बैठक का लक्ष्य।