H

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की नौवीं सूची,भीलवाड़ा से दामोदर अग्रवाल को बनाया प्रत्याशी

By: Ramakant Shukla | Created At: 31 March 2024 08:38 AM


लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी है। इसमें राजस्थान की भीलवाड़ा लोकसभा सीट से दामोदर अग्रवाल को टिकट दिया गया है। इससे पहले भाजपा ने बीते दिन अपने उम्मीदवारों की आठवीं सूची जारी की थी। इसमें पंजाब की गुरदासपुर लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद और बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल का टिकट काट दिया गया था। उनकी जगह दिनेश सिंह को टिकट दिया गया था।

bannerAds Img
लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी है। इसमें राजस्थान की भीलवाड़ा लोकसभा सीट से दामोदर अग्रवाल को टिकट दिया गया है। इससे पहले भाजपा ने बीते दिन अपने उम्मीदवारों की आठवीं सूची जारी की थी। इसमें पंजाब की गुरदासपुर लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद और बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल का टिकट काट दिया गया था। उनकी जगह दिनेश सिंह को टिकट दिया गया था। banner लोकसभा की 543 सीट के लिए 19 अप्रैल से एक जून के बीच 7 चरण में चुनाव होना है। मतगणना 4 जून को होगी।