H

मामा का राज बच्चों पर गिरी गाज - रागनी नायक

By: Richa Gupta | Created At: 27 October 2023 04:17 PM


डॉ. रागनी नायक ने प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि, हमारी प्रेस वार्ता से बीजेपी को बौखलाहट हो रही है। मामा का राज बच्चो पर गिरी गाज। बच्चो की बदहाली देख कर यह कहना पड़ेगा कि शिवराज सिंह इनके मामा नहीं है।

banner
डॉ. रागनी नायक ने प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि, हमारी प्रेस वार्ता से बीजेपी को बौखलाहट हो रही है। मामा का राज बच्चो पर गिरी गाज। बच्चो की बदहाली देख कर यह कहना पड़ेगा कि शिवराज सिंह इनके मामा नहीं है। उन्होंने कहा कि, शिवराज सिंह तो स्वयं ही कहते हैं कि बच्चों में कुपोषण है। प्रदेश में बच्चों के खिलाफ बढ़ते हुए अपराध, यह शिवराज सिंह चौहान के माथे का कलंक है। 337 प्रतिशत का उछाल आया है बच्चों के खिलाफ अपराध में शिवराज सिंह चौहान की सरकार के दौरान।

पोस्को के मामले में मध्यप्रदेश 3 नंबर में

रोज 52 जगन अपराध बच्चो के खिलाफ। पोस्को के मामले में मध्यप्रदेश 3 नंबर में है। कुपोषण से बच्चो की मौत हो रही मध्यप्रदेश में।केवल 3 महीनो में 78000 बच्चे मध्य प्रदेश में कुपोषित पाए गए। मध्य प्रदेश में 21 लाख बच्चे बाल मजदूरी करते हुए पाए गए। इन लाखों बच्चों में से केवल डेढ़ सौ बच्चों को बाल मजदूरी से मुक्त कराया गया। शिवराज सिंह चौहान के बच्चे कैसे जी रहे हैं कहां पढ़ रहे हैं। और मध्य प्रदेश के बच्चे बाल मजदूरी कर रहे हैं।

बच्चियों को अपहरण करके बेचने का जुर्म हो रहा

आगे कहा कि, मध्य प्रदेश को केंद्र बनाकर बच्चियों को अपहरण करके बेचने का जुर्म हो रहा है। एक महीने में भोपाल से 47 बच्चियों गायब हो गई और कोई खोज खबर नहीं हो रही। मामाजी यही पास में ही रहते है पर इन बच्चियों का कोई खोज खबर नहीं है। जन्म के समय बच्चों की मृत्यु में भी मध्यप्रदेश नंबर वन पर है। कांग्रेस की सरकार ने अपनी घोषणाओं में यह बताया है कि बच्चों की बाल मजदूरी को बंद करने के लिए उनकी शिक्षा पर ध्यान दिया जाएगा। मुफ्त शिक्षा के साथ ही साथ स्कूली बच्चों को पैसा देने की योजना कांग्रेस पार्टी देगी।

Read More: BJP विधायक रामेश्वर शर्मा ने कमलनाथ पर साधा निशाना,बोले - कांग्रेस की नसों में दौड़ रहा मौकापरस्ती का खून