H

पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी ने थामा BSP का दामन, प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत पिप्पल ने करवाया ज्वाइन

By: Richa Gupta | Created At: 21 March 2024 07:44 AM


लोकसभा चुना 2024 का बिगुल बज चुका है। चुनाव की तारीखों के ऐलान के पहले से ही दलबदल का दौर जारी है। इसी बीच एक और बड़ी खबर सामने आ रहा है कि मैहर से पूर्व बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी भी बहुजन समाजवादी पार्टी (BSP) में शामिल हो गए हैं।

bannerAds Img
लोकसभा चुना 2024 का बिगुल बज चुका है। चुनाव की तारीखों के ऐलान के पहले से ही दलबदल का दौर जारी है। इसी बीच एक और बड़ी खबर सामने आ रहा है कि मैहर से पूर्व बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी भी बहुजन समाजवादी पार्टी (BSP) में शामिल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि वह बसपा के टिकट पर सतना से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। BSP प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत पिप्पल ने दिलवाई सदस्यता। चार बार के विधायक है नारायण त्रिपाठी।

कानून व्यवस्था से लोग त्रस्त हैं विंध्य में

2023 विधानसभा में बीजेपी से बागी होकर लड़े थे विधानसभा चुनाव। विंध्य जनता पार्टी बनाकर लड़े थे नारायण त्रिपाठी मैहर से विधानसभा चुनाव। निर्दलीय, समाजवादी,कांग्रेस और बीजेपी से विधायक रहे है नारायण त्रिपाठी। उन्होंने कहा विंध्य मुद्दा आज भी है विधानसभा में हम लोगों समझा नहीं पाए। बेरोजगारी और कानून व्यवस्था से लोग त्रस्त हैं विंध्य में। विधानसभा चुनाव में पता था की हम हारने वाले थे लेकिन लोगों का विश्वास जीतने लड़े। विंध्य जनता पार्टी का नहीं होगा बीएसपी में विलय।

2003 में विधायकी का सफर शुरू किया था

नारायण त्रिपाठी ने 2003 में सपा के टिकट पर चुनाव लड़कर विधायकी का सफर शुरू किया था। फिर कांग्रेस का हाथ थामा और दूसरी बार विधायक बने। कांग्रेस से इस्तीफा देकर 2015 में बीजेपी में शामिल हुए और उपचुनाव में बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़कर फिर विधायक चुने गए। 2018 का विधानसभा चुनाव भी नारायण ने बीजेपी के टिकट पर जीता था। लेकिन 2023 के चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।