अलसीसर में भाजपा की Jan Aakrosh Sabha में बोले वक्ता- 'कांग्रेस को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेकर जाएं'
प्रदेश सरकार द्वारा बीते पांच सालों में (Jan Aakrosh Sabha) किए गए भ्रष्टाचार और कांग्रेस विधायक व नेताओं द्वारा किए गए अत्याचार के खिलाफ भाजपा ने अलसीसर में जन आक्रोश महासभा का आयोजन किया।
अलसीसर: प्रदेश सरकार द्वारा बीते पांच सालों में (Jan Aakrosh Sabha) किए गए भ्रष्टाचार और कांग्रेस विधायक व नेताओं द्वारा किए गए अत्याचार के खिलाफ भाजपा ने अलसीसर में जन आक्रोश महासभा का आयोजन किया। इस महासभा का आयोजन महाराणा प्रताप स्टेडियम में 31 अगस्त को किया गया था। इसमें भाजपा के कई बड़े नेता शामिल हुए। बता दें कि राजस्थान में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और ऐसे में ये सभा चुनाव के मद्देनजर बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं। अलसीसर पंचायत समिति के पूर्व प्रधान गिरधारीलाल खीचड़ की ओर से करवाई गई इस सभा में वक्ताओं मे कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस सरकार की विदाई तय हो चुकी है। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ मे कहा कि आज सभा में संत लोग बैठे हैं, उनका राजनीति में क्या काम, लेकिन ये भी सरकार के रूख से परेशान है।
हमें विधानसभा मंडावा भ्रष्टाचार मुक्त चाहिए: गिरधारी लाल खीचड़
भाजपा पूर्व प्रधान गिरधारीलाल खीचड़ ने सभा (Jan Aakrosh Sabha) को संबोधित करते हुए कहा कि मंडावा पंचायत समिति के अंदर भ्रष्टाचार हो रहा हैं खूले आम पैसे मांगे जा रहे हैं उन्होंने भ्रष्टाचार और परिवारवाद को खत्म करने के की बात कही। उन्होंने कहा कि मैंने पहली बार देखा है कि पीएसओ एमएलए को चला रहा हैं। बिजली बोर्ड के अंदर दलाली कर रहा हैं। और पंचायत समिति के अंदर सरपंचों को घूटनों के बल चला रहा हैं। लेकिन उन्होंने विश्वास दिलाया कि मंडावा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता ऐसा कभी संभव नहीं होने देंगे। उन्होंने सभी को कहा कि हमें एकजुट होकर बोलना होगा कि मंडावा विधानसभा भ्रष्टाचार मुक्त चाहिए, विकास कराने वाली सरकार चाहिए। उन्होंने युवा और बुजुर्गों से विधानसभा चुनाव 2023 में राजस्थान में कमल का फूल खिलाने का आग्रह किया। सभा में आए सभी लोगों का धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार वाली सरकार को हमें उखाड़ फेंकना हैं और राजस्थान में इस बार बीजेपी को भारी मतों से विजय बनाना है।
राजेंद्र राठौड़ ने भी किया सभा को संबोधित
भाजपा नेता प्रतिपक्ष ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि दशमीगिरी, आनन्दगिरी, प्रकाश दास व अन्य संतों को मठों में होना चाहिए था, लेकिन राय माता की जमीन पर जबरन रास्ता निकालकर जमीन हड़पने की बात की तो साधु संतों को मठों से बाहर निकलना पड़ा। उन्होंने कहा कि मलसीसर में 50 साल पहले बेची गई जमीन को फिर से रजिस्ट्री से बेचने के मामले में राजनीति करना, जल जीवन मिशन, सड़क निर्माण आदि में एक तीसरी शक्ति घुस गई है। मैं भी कई वर्षों तक मंत्री रहा हूं सरकार के गनमैन हमारी सुरक्षा के लिए मिलते हैं, लोगों को धमकाने के लिए नहीं। सरकार को गनमैन कब आईजी की भूमिका में आ जाए यह नजारी मंडावा की धरती पर देखा हैं।
लाल डायरी का भी हुआ जिक्र
राजेंद्र राठौड़ सभा में पीएसओ और लाल डायरी का भी जिक्र किया उन्होंने कहा कि मंडावा विधायक के पीएसओ द्वारा पूर्व सरपंच को धमकी देने का मामला सबके सामने हैं। उन्होंने गिरधारी लाल खीचड़ और सुशीला सीगड़ा से कहा कि लाल डायरी रख लो, सरकार लाल डायरी से डरती है। मौका मिला तो उनसे पूरा हिसाब लिया जाएगा। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि कांग्रेस सरकार की विदाई के दिन आ गए हैं।
सीपी जोशी ने फोन से किया सभा को संबोधित
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने फोन (Jan Aakrosh Sabha) से संबोधित करते हुए कहा कि सरकार से हर वर्ग के लोग दुखी हैं। मंडावा ही नहीं पूरे प्रदेश की जनता बदलाव चाह रही हैं। पेपर लीक हो रहें हैं, किसानों की उम्मीद टूट रही हैं। कर्मचारी व अधिकारी मनमर्जी कर रहें हैं। यह ज्यादा दिन चलने वाला नहीं हैं। अब कांग्रेस सरकार की विदाई के दिन आ गए हैं। सभी संकल्प लेकर जाएं कि इस सरकार को उखाड़ फेंकना हैं। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस सरकार की बिजली में करंट नहीं है लेकिन बिलों में करंट जरूर हैं। कांग्रेस व काल की एक ही राशि है। अगर काल से बचना है तो बीजेपी का साथ देना होगा।
आक्रोश सभा में ये रहे मौजूद
सभा में पूर्व केबिनेट मंत्री सुभाष महरिया, पूर्व सांसद व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष अहलावत, रायमाता मंदिर के महंत दशमी गिरी, संत रविदास, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया, चुरू भाजपा जिलाध्यक्ष हरलाल सहारण, पूर्व प्रधान कैलाश मेघवाल, कृष्ण कुमार जानू, राजेंद्र भांबू, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया, सुशीला सीगड़ा, डॉ. राजेश बाबल, विश्वंबर पूनिया , पूर्व प्रधान बिमला देवी, गोखरी सरपंच ललिता खीचड़ ने भी सभा को संबोधित किया। समाजसेवी विजेंद्र खीचड़ ने अतिथियों का आभार प्रकट किया। संचालन संदीप काजला ने किया। तीन घंटे विलंब से पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, प्रदेशाध्यक्ष आए ही नहीं आक्रोश सभा का समय सुबह 10 बजे का था लेकिन नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ एक बजे सभा में पहुंचे। सभा में प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी नहीं पहुंचे। उनके नहीं आने की चर्चा रही। हालांकि उन्होंने फोन पर सबा को संबोधित किया। सांसद नरेंद्र खीचड़ व जिला प्रमुख हर्षिनी कुलहरी भी नहीं पहुंची। इनकी सभा से दूरी को लेकर चर्चा हुई।