H

मध्यप्रदेश में भिंड, टीकमगढ़ के पहले आ सकते हैं परिणाम, मतगणना के लिए लगाईं 4125 टेबलें

By: Ramakant Shukla | Created At: 03 June 2024 01:28 PM


मध्यप्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों के लिए मतगणना मंगलवार चार जून को सुबह आठ बजे से 52 जिला मुख्यालयों पर प्रारंभ होगी। इसके लिए 2,125 टेबलें लगाई हैं। 242 टेबलों पर डाक मतपत्र गिने जाएंगे। मतगणना पर नजर रखने के लिए 116 केंद्रीय प्रेक्षक नियुक्त किए गए हैं। 22 हजार 595 कर्मचारी मतों की गणना करेंगे। प्रत्याशी और गणना चक्र कम होने के कारण भिंड और टीकमगढ़ लोकसभा सीट के परिणाम पहले आ सकते हैं।

bannerAds Img
मध्यप्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों के लिए मतगणना मंगलवार चार जून को सुबह आठ बजे से 52 जिला मुख्यालयों पर प्रारंभ होगी। इसके लिए 2,125 टेबलें लगाई हैं। 242 टेबलों पर डाक मतपत्र गिने जाएंगे। मतगणना पर नजर रखने के लिए 116 केंद्रीय प्रेक्षक नियुक्त किए गए हैं। 22 हजार 595 कर्मचारी मतों की गणना करेंगे। प्रत्याशी और गणना चक्र कम होने के कारण भिंड और टीकमगढ़ लोकसभा सीट के परिणाम पहले आ सकते हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि शराब दुकानें बंद रहेंगी। मतगणना स्थल पर केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश मिलेगा। मोबाइल, लैपटाप, केलकुलेटर ले जाने की अनुमति नहीं रहेगी।

प्रत्येक चक्र की गणना के बाद परिणाम होंगे घोषित

प्रत्येक चक्र की गणना के बाद रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा परिणामों की घोषणा की जाएगी। इसकी प्रमाणित प्रति भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके बाद ही दूसरे चक्र की गणना प्रारंभ होगी। मतपत्रों की गणना पूरी होते ही इसकी भी घोषणा कर दी जाएगी। प्रत्येक गणना टेबल पर चार अधिकारी कर्मचारी रहेंगे।माइक्रो आब्जर्वर पूरे समय उपस्थित रहेंगे। यदि किसी ईवीएम का डिस्प्ले खराब हो जाता है तो उस मशीन को अलग रख दिया जाएगा। प्रत्येक विधानसभा से पांच-पांच वीवीपैट की पर्ची का मिलान ईवीएम के वोट से किया जाएगा।

जल्द आ सकता है बुधनी विधानसभा का परिणाम

विदिशा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विधानसभा क्षेत्र बुधनी का परिणाम जल्द आ सकता है। यहां गणना के लिए 28 टेबलें लगाई गई हैं। इसकी तरह बालाघाट लोकसभा में आने वाली सिवनी, मंडला लोकसभा में आने वाली केवलारी और लखनादौन में भी 28-28 टेबलें लगाई गई हैं।