MP NEWS: 21 सितंबर को होगा "आदि शंकराचार्य" की प्रतिमा का अनावरण
By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 17 September 2023 09:21 AM
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में हो रही बारिश को लेकर कहा कि, भगवान महाकाल की कृपा से मध्यप्रदेश में अच्छी बारिश हो रही है।

21 सितंबर को होगा आदि शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण। मिली जानकारी के अनुसार राज्य में तेज बारिश के चलते कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। आपको बता दें कि, पहले 18 सितंबर को होना था आदि शंकराचार्य जी की प्रतिमा का अनावरण।
महाकाल की कृपा से MP में अच्छी बारिश हो रही है
वहीं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में हो रही बारिश को लेकर कहा कि, भगवान महाकाल की कृपा से मध्यप्रदेश में अच्छी बारिश हो रही है। भगवान महाकाल और भगवान ओंकारेश्वर के आशीर्वाद से आज यानी की रविवार मां नर्मदा स्थित डैम भर गए हैं ।
21सितंबर को होगा आदि शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण
सीएम शिवराज सिंह ने आगे बताया है कि, प्रदेश में वर्षा की स्थिति को देखते हुए हम ओंकारेश्वर स्थित भगवान आदि शंकराचार्य जी की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम 18 सितंबर के स्थान पर 21 सितंबर को करने जा रहे हैं। ओंकारेश्वर स्थित आदि शंकराचार्य जी की प्रतिमा अनावरण के कार्यक्रम स्थल पर जारी समस्त धार्मिक अनुष्ठान अब 21 सितंबर तक अनवरत जारी रहेंगे।
सीएम शिवराज ने दिए सतर्क रहने के निर्देश
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़वानी, खरगोन, धार, आलीराजपुर और खंडवा जिले में लगातार हो रही बारिश और अतिवृष्टि का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि सारी टीमें सतर्क रहे। यदि किसी के अतिवृष्टि के कारण फंसने की सूचना मिलती है तो तत्काल राहत कार्य में जुट जाएं। इंदौर संभाग के कलेक्टर-कमिश्नर भी वर्तमान स्थिति की समीक्षा कर जिला प्रशासन के संपर्क में है।