H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

चुनाव से पहले नेताओं के इस्तीफे का दौर जारी, महेंद्र बौद्ध ने बसपा से दिया इस्तीफा

By: Richa Gupta | Created At: 01 September 2023 10:21 AM


मध्य प्रदेश में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले है। चुनाव से पहले नेताओं के इस्तीफे का दौर जारी है। गुरुवार को बहुजन समाजवादी पार्टी के बड़े नेता महेंद्र बौद्ध ने पार्टी के सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

banner
मध्य प्रदेश में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले है। चुनाव से पहले नेताओं के इस्तीफे का दौर जारी है। गुरुवार को बहुजन समाजवादी पार्टी के बड़े नेता महेंद्र बौद्ध ने पार्टी के सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। महेंद्र बौद्ध इससे पहले कांग्रेस में थे। उन्होंने टिकट कटने के कारण बसपा ज्वाइन कर ली थी। जिसके बाद कोंग्रेस द्वारा उन्हें निष्कासित कर दिया गया था। महेंद्र बौद्ध कांग्रेस की सरकार में मध्यप्रदेश के गृह मंत्री रह चुके हैं। बताया जा रहा है कि महेंद्र बौद्ध जल्द ही कांग्रेस में घर वापसी कर सकते हैं। इसके पहले भी कई नेता कांग्रेस में घर वापसी कर चुके हैं।

रमाकांत पिप्पल को दिया इस्तीफा

बीएसपी नेता महेंद्र बौद्ध ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत पिप्पल को अपना इस्तीफा दिया है। जिसके बाद से ही उनके घर वापसी की अटकलें शुरू हो गई हैं। बताया जा रहा है कि वह जल्द ही कांग्रेस की सदस्यता लेंगे।

भांडेर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ा था

महेंद्र बौद्ध ने 29 सीटों पर हुए उपचुनाव के दौरान कांग्रेस छोड़ कर BSP की तरफ से दतिया जिले की भांडेर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ा था। हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन BSP की तरफ से चुनाव लड़ने के चलते इस सीट पर कांग्रेस को काफी नुकसान हुआ था, जिससे यह सीट कांग्रेस बेहद कम अंतर हारी थी। ऐसे में महेंद्र बौद्ध की वापसी कांग्रेस के लिए फायदेमंद हो सकती है।

Read More: सीएम शिवराज आज सीधी जिले में करेंगे विकासकार्यों का शिलान्याास-लोकार्पण