H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

CG NEWS : डोंगरगढ़ में चल रही है बीजेपी की परिवर्तन यात्रा, अरुण साव ने विश्व प्रसिद्ध मां बम्लेश्वरी देवी की पूजा अर्चना

By: Shivani Hasti | Created At: 18 September 2023 10:46 AM


banner
CG NEWS : दंतेवाड़ा/डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा दो परिवर्तन यात्राएं निकाली गई है. जिसमें से दंतेवाड़ा से निकाली गई परिवर्तन यात्रा आज शाम राजनांदगांव जिले के धर्म नगरी डोंगरगढ़ पहुंची। जिसमें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, विधायक शिवरतन शर्मा सहित बीजेपी के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। वहीं डोंगरगढ़ पहुंची इस परिवर्तन यात्रा के दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने विश्व प्रसिद्ध मां बम्लेश्वरी देवी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। जिसके बाद स्थानीय छिरपानी प्रांगण में आम सभा को बीजेपी नेताओं ने संबोधित किया। इस दौरान प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जम कर निशाना साधा। वही मीडिया से चर्चा करते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि पूरे प्रदेश में बीजेपी की इस परिवर्तन यात्रा को जो समर्थन मिल रहा है वह अभूतपूर्व है और परिवर्तन की लहर बह रही है।

Read More: CG NEWS : बीजापुर दौरे पर CM Bhupesh Baghel | जिले को देंगे 457 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात