H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

CG NEWS : केंद्रीय गृहमंत्री शाह 12 सितंबर को दंतेवाड़ा से रथ यात्रा का शुभारंभ करेंगे।

By: Shivani Hasti | Created At: 11 September 2023 10:45 AM


banner
CG NEWS : दंतेवाड़ा। चुनाव को अब कुछ ही दिन बाकि है ऐसे में लगातार केंद्रीय मंत्रियो का जो दौरा वह अब तेज हो गया है वही दो महीनो के भीतर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह यह छटवा दौरा है छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से 12 सितंबर को भाजपा की परिवर्तन यात्रा शुरू होगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी का दर्शन कर भाजपा के नेता चुनावी शंखनाद भी करेंगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए BJP नेता जुट हुए हैं। पूर्व मंत्री महेश गागड़ा और केदार कश्यप पिछले 2 दिनों दंतेवाड़ा में ही डेरा जमाए हुए हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, समेत अन्य नेता सोमवार सुबह तक दंतेवाड़ा पहुंचेंगे।

दूसरी परिवर्तन यात्रा 12 दिनों में 1261 किमी का सफर तय करेगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने रायपुर में प्रेसवार्ता लेकर बताया था कि, पहले चरण की यह यात्रा दंतेवाड़ा से बिलासपुर तक निकलेगी। करीब 1728 किमी की यह यात्रा 16 दिन में पूरी की जाएगी। इसमें अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में करीब 45 आम सभाएं, 32 स्वागत सभाएं और 5 रोड शो होंगे। भाजपा की परिवर्तन यात्रा का दूसरा चरण 16 सितंबर को जशपुर से शुरू होगा। इसमें BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल होंगे। दूसरे चरण की यात्रा का नेतृत्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल करेंगे। दूसरी परिवर्तन यात्रा 12 दिनों में 1261 किमी का सफर तय करेगी। 2 संभागों के 14 जिलों के 39 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी। दूसरे चरण में 39 आम सभाएं, 53 स्वागत सभाएं और 2 रोड शो होंगे। प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने बताया कि, इन दोनों यात्रा का समापन 28 सितंबर को होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोनों यात्रा करीब 2989 किमी की होगी।

Read More: CG NEWS : 18 साल में फौज में रहते हुए देश की सेवा करने के बाद तुलसी गांव के ईश्वर बने नायब तहसीलदार