H

IPL 2024: आज आमने-सामने होंगे पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स, जानिए कहां और कैसे देखें

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 23 March 2024 07:50 AM


पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स का मैच 23 मार्च को महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम चंडीगढ़ में दोपहर 3.30 बजे से शुरू होगा।

bannerAds Img
IPL सीजन 17 का दूसरा मुकाबला आज पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। इस मैच से दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत लगभग डेढ़ साल बाद वापसी कर रहे हैं। वहीं पंजाब किंग्स पहली बार अपने नए घरेलू मैदान पर मैच खेलेगी। पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स का मैच 23 मार्च को महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम चंडीगढ़ में दोपहर 3.30 बजे से शुरू होगा।

जानिए कहां और कैसे देखें यह मैच

IPL 2024 में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच आप टीवी पर लाइव ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स के चैनल स्टार स्पोर्ट्स एचडी 1 और स्टार स्पोर्ट्स एचडी 2 पर देख सकते हैं। टीवी पर आप अंग्रेजी, हिंदी में कमेंट्री सुन सकते हैं। यह मैच आप सभी टीवी के अलावा ओटीटी पर भी लाइव देख सकते हैं।

पंजाब किंग्स का स्क्वाड

शिखर धवन (कप्तान), जितेश शर्मा, जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, लियाम लिविंगस्टोन, हरप्रीत भाटिया, रिली रोसोयू, शशांक सिंह, क्रिस वोक्स, विश्वनाथ प्रताप सिंह, आशुतोष शर्मा, तनय त्यागराजन, अथर्व तायडे, ऋषि धवन, सैम कुरेन, सिकंदर रजा, शिवम सिंह, प्रिंस चौधरी, हरप्रीत बरार, अर्शदीप सिंह, कैगिसो रबाडा, नाथन एलिस, राहुत चहार, विद्वत कावेरप्पा, हर्षल पटेल .

दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वाड

ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड वॉर्नर, पृथ्वी साव, स्वस्तिक चिकारा, यश ढुल, एनरिच नॉर्किया, ईशांत शर्मा, झाय रिचर्डसन, खलील अहमद, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, प्रवीण दुबे, रसिक डार, विकी ओस्तवाल, अक्षर पटेल, जैक फ्रेजर गुर्क, ललित यादव, मिचेल मार्श, सुमित कुमार, अभिषेक पोरेल, कुमार कुशाग्र, रिकी भुई, शाइ होप, ट्रिस्टन स्टब्स.