H

सातंवे और अंतिम चरण का मतदान आज, इन दिग्गजों के बीच कांटे की टक्कर

By: Richa Gupta | Created At: 01 June 2024 01:59 AM


देश में लोकसभा चुनाव के सातंवे और अंतिम चरण का मतदान 1 जून यानी आज है। इस दौरान 7 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की 57 सीटों पर 904 कैंडिडेट्स चुनाव लड़ रहे हैं।

bannerAds Img
देश में लोकसभा चुनाव के सातंवे और अंतिम चरण का मतदान 1 जून यानी आज है। इस दौरान 7 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की 57 सीटों पर 904 कैंडिडेट्स चुनाव लड़ रहे हैं। इसी के साथ देशभर में लोकसभा चुनाव समाप्त हो जाएगा। इसके बाद चुनाव के नतीजे 4 जून को घोषित होंगे। इस चरण में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन और इंडिया गठबंधन के कैंडिडेट्स में टफ फाइट है। चुनाव के आखिरी चरण में शामिल हाईप्रोफाइल सीटों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर जैसे दिग्गज की साख दांव पर लगी है।

PM नरेंद्र मोदी

सातवें चरण के मतदान में उत्तरप्रदेश की 13 सीटों पर वोटिंग होनी है। इसमें सबसे हॉट सीट वारणसी लोकसभा है। इस सीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। यहां से वह दो बार के सांसद रहे हैं। कांग्रेस ने उनके सामने अजय राय पर दांव लगाया है। बता दें, साल 2007 तक अजय राय भाजपा में रहे थे। इसके बाद साल 2012 में अजय राय ने कांग्रेस का दामन थाम लिया था। साल 2019 के चुनाव के नतीजों में अजय राय तीसरे राय पर आए थे।

रवि किशन

भाजपा ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के गृह क्षेत्र गोरखपुर लोकसभा सीट से रवि किशन को एक बार फिर से मैदान में उतारा है। उन्हें समाजवादी पार्टी की कैंडिडेट काजल निषाद से चुनौती मिल रही है। साल 2019 के चुनाव में रवि किशन ने 60 फीसदी वोटों के साथ जीत हासिल की थी। जबकि, सपा कैंडिडेट रामभुआल निषाद 4,15,458 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे।

अनुराग ठाकुर

भाजपा ने केंद्रीय गृह मंत्री अनुराग ठाकुर को हिमाचल की हमीरपुर सीट से प्रत्याशी बनाया है। उनके सामने कांग्रेस ने सतपाल सिंह रायजादा पर दांव लगाया है। साल 2008 में हमीरपुर लोकसभा सीट से सांसद रहे चुके अनुराग ठाकुर के पिता प्रेम कुमार धूमल राज्य के मुख्यमंत्री बने थे। इस सीट पर उपचुनाव के बाद अनुराग ठाकुर को सांसद बनाया गया था।

कंगना रनौत

इस बार हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भाजपा ने एक्ट्रेस कंगना रनौत को प्रत्याशी बनाया है। उन्हें चुनौती देने के लिए कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह को मैदान में उतारा है। साल 2019 के चुनाव में भाजपा ने हिमाचल की चार लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी।