CG NEWS : रायपुर। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सांसद सुश्री सरोज पांडे ने भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में प्रेस वार्ता कर छत्तीसगढ़ आ रहे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से 9 सवाल किए हैं-भारत जोड़ो यात्रा की वर्षगांठ मनाने वाले बताये कि उन्हें ‘भारत’ शब्द से क्या आपत्ति है?
राहुल गांधी की सभा में परोसा गया खाना खाने से 50 से ज्यादा गायों की मौत हो गई। क्या खरगे जी जन्माष्टमी के दिन सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगेंगे? उदयनिधि स्टालिन का समर्थन आपके बेटे ने किया, क्या इस पर आप माफी मांगेंगे? या बेटे को पार्टी से निष्कासित करेंगे?
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री जी को चिट्ठी लिखने का शौक है। राजस्थान में आदिवासी महिला के साथ दुष्कर्म हुआ, महिला उत्पीड़न की पराकाष्ठा हुई, क्या आपके मुख्यमंत्री इस पर अशोक गहलोत जी को चिट्ठी लिखेंगे?
आपके छत्तीसगढ़ सरकार का नारा है ‘हमर बेटी हमर मान’। सुकमा, जशपुर, मंदिरहसौद में बच्ची के साथ अनाचार हुआ। खरगे जी बताएं इस पर क्या वो जनता से माफी मांगेंगे? अगर पता है तो बताएं कौन हैं छत्तीसगढ़ में सुपर सीएम कौन है?
छत्तीसगढ़ में हुए भयंकर भ्रष्टाचार पर आपका क्या कहना है?
गंगाजल की कसम खाकर कांग्रेस ने शराबबंदी का वादा किया था। पिछले कुछ दिनों में ही 8 से ज्यादा लोगों की मृत्यु जहरीली शराब, अवैध शराब पीने से हुई है आपका इस पर क्या स्टैंड है?
इस प्रेस वार्ता में प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता, अमित चिमनानी महिला मोर्चा की रायपुर जिला अध्यक्ष सीमा साहू मौजूद रही।
Read More: CG NEWS : 31 पुलिसकर्मियों का तबादला, एसपी ने जारी किया लिस्ट...