प्रियंका गांधी ने साधा ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना, बोली- वह छोटे कद और बड़े अहंकार वाले व्यक्ति है
By: Richa Gupta | Created At: 16 November 2023 07:17 AM
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए हो रहे चुनावी प्रचार के आखिरी दिन केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर जमकर निशाना साधा।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए हो रहे चुनावी प्रचार के आखिरी दिन केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने निशाना साधते हुए सिंधिया को छोटे कद और बड़े अहंकार वाला व्यक्ति करार दिया। प्रियंका गांधी ने ग्वालियर के पूर्व शाही परिवार के वंशज पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि उन्होंने अपने परिवार की परंपरा अच्छे से निभाई है। सनद रहे कि 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने करीबियों की मदद से कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को गिरा दिया था।
पार्टी कार्यकर्ताओं को उनके अहंकार से परेशानी थी
कांग्रेस महासचिव ने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि वह छोटे कद और बड़े अहंकार वाले व्यक्ति हैं। उन्होंने कहा कि जब वह पिछले साल उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान सिंधिया के साथ काम कर रही थीं तो उन्होंने पाया कि वह बहुत अहंकारी हैं और पार्टी कार्यकर्ताओं को उनके अहंकार से परेशानी थी।
उन्होंने कांग्रेस सरकार गिरा दी
प्रियंका ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस सरकार गिरा दी। उन्होंने ग्वालियर-चंबल क्षेत्र के लोगों को धोखा दिया। मध्य प्रदेश में शुरू से ही पार्टी के चुनावी अभियान का नेतृत्व कर रहीं प्रियंका गांधी ने प्रचार के आखिरी दिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा पर भी निशाना साधा।