H

CM केजरीवाल के समर्थन में उतरीं पत्नी सुनीता, एक पोस्ट से दिया BJP को जवाब

By: Ramakant Shukla | Created At: 22 March 2024 02:15 PM


दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को कथित शराब घोटाले मामले में ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। लोकसभा चुनाव से पहले हुई ईडी की इस कार्रवाई से विपक्ष भाजपा पर हमलावर है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता देशभर में प्रदर्शन कर रहे हैं।

bannerAds Img
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को कथित शराब घोटाले मामले में ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। लोकसभा चुनाव से पहले हुई ईडी की इस कार्रवाई से विपक्ष भाजपा पर हमलावर है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता देशभर में प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि आपके 3 बार चुने हुए मुख्यमंत्री को मोदी जी ने सत्ता के अहंकार में गिरफ़्तार करवाया। उन्होंने आगे लिखा-सबको crush करने में लगे हैं। यह दिल्ली के लोगों के साथ धोखा है। आपके मुख्यमंत्री हमेशा आपके साथ खड़े रहें हैं।अंदर रहें या बाहर, उनका जीवन देश को समर्पित है।जनता जनार्दन है सब जानती है।