CM Ashok Gehlot ने खेल मंत्री को डांटा कहा- मंत्री होकर धरना देते हो, अशोक चांदना ने दिया ये जवाब
By: payal trivedi | Created At: 12 September 2023 12:38 PM
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने अपनी ही सरकार के खिलाफ धरना देने पर खेल मंत्री अशोक चांदना का डांट लगा दी। प्रदेश कांग्रेस के वॉर रूम में सोमवार को आयोजित कैंपेन कमेटी की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अशोक चांदना को सख्त लहजे में कहा कि, आप मंत्री हो और खुद ही धरने पर बैठ जाते हो, कोई बात थी तो मुझसे कहते।

Jaipur: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने अपनी ही सरकार के खिलाफ धरना देने पर खेल मंत्री अशोक चांदना का डांट लगा दी। प्रदेश कांग्रेस के वॉर रूम में सोमवार को आयोजित कैंपेन कमेटी की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अशोक चांदना को सख्त लहजे में कहा कि, आप मंत्री हो और खुद ही धरने पर बैठ जाते हो, कोई बात थी तो मुझसे कहते। इस पर अशोक चांदना ने कहा मैं मंत्री होकर भी ट्रांसफार्मर नहीं लगवा पा रहा था। धरना नहीं देता तो क्या करता। सीएम गहलोत की नाराजगी यहीं नहीं रूकी और उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद डोटासरा को कहा कि आगे से कोई ऐसा करें तो उसे पार्टी की ओर से नोटिस दो।
कैंपेन कमेटी के को-चेयरमैन हैं अशोक चांदना
वॉर रूम में विधानसभा चुनाव को लेकर कैंपेन कमेटी की बैठक बुलाई गई थी। जिसमें प्रचार की रणनीति, भाजपा को घेरने जैसे कई मुद्दों को लेकर मंथन किया गया था। खेल मंत्री अशोक चांदना कमेटी में को-चेयरमैन है। जबकि गाेविंद मेघवाल कमेटी के चेयरपर्सन है।
खेल मंत्री का बिजली विभाग के खिलाफ धरना
गौरतलब है कि पिछले दिनों किसानों (CM Ashok Gehlot) की बिजली की समस्या को लेकर खेल मंत्री अशोक चांदना ने जन सुनवाई में अधिकारियों को जमकर खरी खोटी सुनाई और आमजन के साथ बाहर आकर धरने पर बैठ गए थे। खेल मंत्री अशोक चांदना ढाई घंटे धरने पर बैठने के बाद उठे। बूंदी विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता जगदीश प्रसाद को एपीओ करने और 100 ट्रांसफार्मर को उपलब्ध करवाने की मांग माने जाने के बाद अशोक चांदना ने समर्थकों के बीच धरना समाप्त किया था।