H

MP NEWS: स्कूलों के समय में हुआ बदलाव, अब इतने बजे से लगेंगे स्कूल

By: Richa Gupta | Created At: 01 February 2024 06:23 AM


मध्य प्रदेश में अभी ठंड से राहत मिलती दिख रही है हवाओं का रुख बदलने से ठिठुरन कम हो गई है। जिसे देखते हुए स्कूलों के समय में एक बार फिर बदलाव किया गया है।

bannerAds Img
मध्य प्रदेश में अभी ठंड से राहत मिलती दिख रही है हवाओं का रुख बदलने से ठिठुरन कम हो गई है। जिसे देखते हुए स्कूलों के समय में एक बार फिर बदलाव किया गया है। भोपाल कलेक्टर ने राजधानी के स्कूलों के समय में बदलाव किया है। जिसके चलते अब कक्षा 1 से 5वीं तक के सभी स्कूल सुबह 9.30 बजे से लगेंगे। ये समय आने वाले 10 फरवरी तक के लिए रहेगा।

6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं पूर्व निर्धारित समय पर चलेगी

इसके अलावा कक्षा 6वीं से 12वीं तक की कक्षाओं की परीक्षा पूर्व निर्धारित अनुसार ही होगी। इसके लेकर आदेश जारी कर दिया गया है। गौरतलब है कि पिछले महीने ठंड के कहर को देखते हुए स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया था। जिसके बाद 12वीं तक के सभी स्कूल सुबह 10 बजे से पहले नहीं खुलने के आदेश दिए गए थे। पहले यह आदेश 20 जनवरी तक के लिए लागू किया गया था। लेकिन शीतलहर के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए इसे 31 जनवरी तक के लिए बढ़ा दिया गया था। जिसके बाद आज ठंड से मिली राहत को देखते हुए स्कूलों के समय को लेकर भी जिला प्रशासन ने थोड़ी ढील दे दी है।