H

कांग्रेस को एक और झटका, नागौद के पूर्व विधायक यादवेंद्र सिंह लेंगे बीजेपी की सदस्यता

By: Richa Gupta | Created At: 20 March 2024 08:24 AM


मध्यप्रदेश में दलबदल का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पूर्व सीएम कमलनाथ के बीजेपी में शामिल होने की अटकलों के बीच कांग्रेस पार्टी छोड़ने का शुरू हुआ क्रम अब तक जारी है।

bannerAds Img
मध्यप्रदेश में दलबदल का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पूर्व सीएम कमलनाथ के बीजेपी में शामिल होने की अटकलों के बीच कांग्रेस पार्टी छोड़ने का शुरू हुआ क्रम अब तक जारी है। एमपी कांग्रेस के कई कद्दावर नेता पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो चुके हैं तो कुछ शामिल होने की लाइन में हैं। इसी बीच कांग्रेस को एक और झटका लगने जा रहा है। भाजपा में एक और पूर्व विधायक शामिल होंगे।

यादवेंद्र सिंह ने बसपा से चुनाव लड़ा था

दरअसल, विंध्य के बड़े नेता नागौद के पूर्व विधायक यादवेंद्र सिंह बीजेपी की सदस्यता लेंगे। यादवेंद्र सिंह कांग्रेस पार्टी से बागी होकर 2023 में विधानसभा का चुनाव लड़े थे। यादवेंद्र सिंह ने बसपा से चुनाव लड़ा था। हालांकि इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। जबकि वे कांग्रेस से विधायक रह चुके हैं। जानकारी के अनुसार, यादवेंद्र कल राजधानी भोपाल स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में बीजेपी की सदस्यता लेंगे।

सबसे चौकाने वाला नाम था सुरेश पचौरी का

गौरतलब है कि कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के बीजेपी में शामिल होने वालों की लंबी फेहरिस्त है, लेकिन इसमें से सबसे चौकाने वाला नाम था पूर्व केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुरेश पचौरी का। सुरेश पचौरी के साथ बीजेपी में जाने वाले अन्य लोगों में धार से पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी, इंदौर से पूर्व विधायक संजय शुक्ला, पिपरिया से पूर्व विधायक विशाल पटेल, अर्जुन पालिया और एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अतुल शर्मा भी शामिल थे।