H

AAP ने दिया इंडिया गठबंधन को झटका, केजरीवाल बोले- अकेले लड़ेंगे चुनाव

By: Richa Gupta | Created At: 29 January 2024 10:09 AM


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इंडिया गठबंधन को झटका देते हुए बड़ा ऐलान किया है। आप ने हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव में अकेले लड़ने का फैसला किया है।

bannerAds Img
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इंडिया गठबंधन को झटका देते हुए बड़ा ऐलान किया है। आप ने हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव में अकेले लड़ने का फैसला किया है। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने 28 जनवरी को बड़ा एलान किया। केजरीवाल ने घोषणा की है कि आप हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव में अकेले लड़ने वाली है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर पार्टी भले ही अकेले चुनाव लड़ेगी, लेकिन इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के साथ चुनावी मैदान में उतरा जाएगा। केजरीवाल के एलान ने सभी को हैरान कर दिया है.

पश्चिम बंगाल में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेंगी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तरफ से इस तरह की घोषणा ऐसे समय पर की गई है, जब पंजाब में पार्टी अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने का एलान कर चुकी है। सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि इंडिया गठबंधन को झटका देते हुए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी भी पश्चिम बंगाल में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। बिहार में नीतीश कुमार की जेडीयू भी इंडिया गठबंधन से बाहर हो गई है। हालांकि, केजरीवाल ने हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए दरवाजे खुले रखे हैं।

केजरीवाल ने क्या कहा?

हरियाणा के जींद में आप के 'बदलाव जनसभा' को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, 'आज लोगों को सिर्फ एक ही पार्टी पर भरोसा है, वह है आम आदमी पार्टी। एक तरफ उन्हें पंजाब दिखता है और दूसरी तरफ दिल्ली में हमारी सरकार। आज हरियाणा एक बड़ा परिवर्तन चाह रहा है। पहले दिल्ली और पंजाब में लोगों ने ये बड़ा बदलाव किया और अब वहां लोग खुश हैं। आप सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और हम हरियाणा में अगली सरकार बनाएंगे। इसे देश का नंबर 1 राज्य बनाएंगे।'