H

Rajasthan News: पेपर लीक के मास्टरमाइंट पर एक लाख का इनाम, सरकारी कर्मचारी समेत इन आरोपियों पर 50 हजार का इनाम

By: payal trivedi | Created At: 05 May 2024 08:18 AM


राजस्थान में अलग-अलग पेपर लीक गैंग की जांच कर रही एसओजी ने शनिवार को फरार चल रहे 12 आरोपियों पर इनाम घोषित किया है।

bannerAds Img
Jaipur: राजस्थान में अलग-अलग पेपर लीक गैंग की जांच कर (Rajasthan News) रही एसओजी ने शनिवार को फरार चल रहे 12 आरोपियों पर इनाम घोषित किया है। इनमें सरकारी कर्मचारी भी शामिल हैं। वहीं, जेईएन पेपर लीक के मास्टरमाइंड यूनिक उर्फ पंकज भांबू पर एसओजी ने 1 लाख रुपए का इनाम की घोषणा की है। इसके साथ ओमप्रकाश ढाका पर 75 हजार का इनाम घोषित किया गया है।

इन आरोपियों पर रखा 50 हजार का इनाम

वहीं, पेपर लीक और डमी बनकर पेपर देने वाले पोरव कालेर, हनुमान मीणा, शैतानराम विश्वोई, सम्मी उर्फ छम्मी पत्नी गणपत राम विश्वोई, रिंकू पुत्र नवल किशोर शर्मा और विनोद कुमार रेवाड पर 50-50 हजार रुपए का इनाम रखा गया है। इनके अलावा भंवर लाल, दीपक राहड, वर्षा पुत्री तेजाराम विश्नोई और सुनील बेनीवाल पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है। एसओजी के एडीजी वीके सिंह ने बताया- पेपर लीक मामले में एसओजी ने साल 2024 में एफआईआर दर्ज की है। उस एफआईआर में जो लोग फरार चल रहे हैं, उनके खिलाफ इनाम घोषित किया गया है। एक दो दिन में और लोगों के खिलाफ भी इनाम की घोषणा की जाएगी।

आरोपियों में सरकारी कर्मचारी भी शामिल

वीके सिंह ने बताया- यूनिक उर्फ पंकज भांबू की लंबे समय से एसओजी को तलाश है, इसलिए पर उस सबसे अधिक इनाम की घोषणा की गई है। इनमें कुछ आरोपी वो भी हैं, जिन्होंने कैंडिडेट की जगह डमी बैठकर परीक्षा दी थी। एसओजी की कार्रवाई के बाद ये लोग फरार हो गए। इसमें कुछ सरकारी कर्मचारी भी हैं।

कौन है यूनिक भांबू

यूनिक चूरू की पूनिया कॉलोनी का (Rajasthan News) रहने वाला है। उसका परिवार मूलत: झुंझुनूं के मंडावा में धीरासर गांव का है। यूनिक के पिता जगदीशचंद भांबू भी शिक्षा विभाग से रिटायर्ड हैं। उनकी पोस्टिंग चूरू में ही थी। इसीलिए परिवार चूरू आकर रहने लग गया था। यूनिक को वनपाल परीक्षा पास करने के बाद 21 अगस्त 2023 में पोस्टिंग मिली। इसके बाद वह चूरू से अलवर चला गया था। अलवर में ही उसने जॉइन की थी। अलवर में उसकी ट्रेनिंग भी चल रही थी। यूनिक की पत्नी और भाई भी सरकारी नौकरी में हैं।