आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, पीएम मोदी 9 साल सरकार में रहने के बाद अब एक राष्ट्र एक चुनाव की अवधारणा पर वोट मांग रहे हैं।
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक देश एक चुनाव को लेकर PM मोदी पर निशाना साधा है। आप संयोजक ने कहा कि, पीएम मोदी 9 साल सरकार में रहने के बाद अब एक राष्ट्र एक चुनाव की अवधारणा पर वोट मांग रहे हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि, उन्होंने ( पीएम मोदी ) कोई काम नहीं किया है।
पीएम ने 9 साल में कोई काम नहीं किया- केजरीवाल
आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आगे पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि, 9 साल देश के पीएम रहने के बाद मोदी जी किस बात पर वोट मांग रहे हैं। वन नेशन वन इलेक्शन पर वोट मांग रहे है। हमें क्या मिलेगा, हमें क्या लेना-देना है। दिल्ली के सीएम ने कहा कि, अगर पीएम मोदी ने 9 साल काम किया होता तो कहते कि, मैंने इतना काम किया है और अब आगे भी इतना काम करना है, इसलिए वोट दीजिए, लेकिन वन नेशन वन इलेक्शन की बात करके उन्होंने बता दिया कि कोई काम नहीं किया है।
एक देश 20 चुनाव होने चाहिए - केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने आगे मांग करते हुए कहा है कि, देश में एक देश 20 चुनाव होने चाहिए, जिससे पीएम हर तीसरे महीने में चुनाव होंगे तो पीएम कम से कम कुछ तो देकर जाएंगे, नहीं तो ये अपनी शक्ल भी नहीं दिखाएंगे। दिल्ली के मुखिया ने कहा कि, पूरी दुनिया घूम लेंगे लेकिन भारत में 5 साल बाद ही आएंगे। वहीं उन्होंने राजस्थान चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया है। केजरीवाल ने एक कार्यक्रम के दौरान 6 गारंटी देने की घोषणा की है।