लोकसभा चुनावों 2024 में BJP-JDS साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे - एचडी देवेगौड़ा
By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 11 September 2023 09:51 AM
देवेगौड़ा ने आगामी लोकसभा चुनावों 2024 को लेकर इस बात की पुष्टि कर दी है कि, BJP-JDS साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे।

पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा ने आगामी लोकसभा चुनावों 2024 को लेकर इस बात की पुष्टि कर दी है कि, BJP-JDS साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। आपको बता दें कि, उनसे पहले पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा ने भी इस बात की पुष्टि की थी। देवेगौड़ा ने कहा कि, दोनों पार्टियों ( BJP-JDS ) के नेताओं के बीच साथ चुनाव लड़ने पर सहमति बन गई है। उनकी पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी, इस पर कुमारस्वामी और पीएम मोदी आपस में बातचीत कर फैसला करेंगे।
इंडिया गठबंधन पर देवेगौड़ा का हमला
पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा ने कहा कि, उन्होंने ये फैसला उनकी प्रादेशिक पार्टी के अस्तित्व को बचाने के लिए किया है। JDS सुप्रीमो ने कांग्रेस और इंडिया गठबंधन को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि, वे इतने बड़े सेक्युलर नेता हैं, इसके बावजूद इसके कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के दूसरे नेताओं ने इस गठबंधन का हिस्सा बनने के लिए उन्हें संपर्क तक नहीं किया।
सियासी समीकरणों को साधने में जुटीं पार्टियां
आपको बता दें कि, आगामी लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए सभी पार्टियां सियासी समीकरणों को साधने में जुटी हैं। जहां एक ओर विपक्षी गठबंधन इंडिया अपनी पूरी तैयारी में लगा है, तो वहीं दूसरी तरफ कर्नाटक में मिली हार के बाद भारतीय जनता पार्टी भी इस राज्य की तरफ गंभीरता से देख रही है। यही वजह है कि, भगवाधारी पार्टी और JDS कर्नाटक में गठबंधन के साथ एक नए युद्ध के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं।